ताज़ा खबरें

कनाडा में पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के घर पर हुई फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

कनाडा में पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के घर पर हुई फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

इंडो-कैनेडियन रैपर, सिंगर और पंजाबी म्यूजिसियन एपी ढिल्लों कनाडा में उनके आवास पर गोलीबारी की घटना हुई है। यह घटना कनाडा में वैंकूवर में बीते दिन रविवार (01 अगस्त) को हुई। बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य रोहित गोदारा नाम के शख्स ने कथित तौर पर इस घटना की जिम्मेदारी ली है।

सोशल मीडिया पर प्रसारित धमकी भरे मैसेज में दावा किया गया है कि 1 सितंबर की रात को गिरोह ने कनाडा में दो जगहों पर गोलीबारी की योजना बनाई थी – एक विक्टोरिया द्वीप पर और दूसरा वुडब्रिज, टोरंटो में. गैंग ने बॉलीवुड फिल्म एक्टर सलमान खान के साथ उनके कथित संबंधों का हवाला देते हुए एपी ढिल्लों को भी धमकी दी और चेतावनी दी है कि वे “अपनी हद में रहें, नहीं तो उन्हें “कुत्ते की मौत” मिलेगी।

इस बीच, कनाडाई एजेंसियां इस पोस्ट की प्रामाणिकता और गोलीबारी से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही हैं। हालांकि पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इससे पहले पंजाबी फिल्म स्टार गिप्पी ग्रेवाल और पंजाबी सिंगर करण औजला के घर पर भी फायरिंग हो चुकी है। दोनों घटनाओं का आरोप गैंगस्टर गोल्डी बरार पर है. ये दोनों घटनाएं कनाडा में हुईं।

सुरक्षा एजेंसियां इस पोस्ट और फायरिंग के फैक्ट्स का पता करने में जुट गई है। इसके पहले भी गोल्डी-लॉरेंस गैंग ने गिप्पी ग्रेवाल के विदेश स्थित घर भी कुछ महीने पहले फायरिंग की थी। कनाडा पुलिस ने फिलहाल इस पर अपनी बेबसाइट पर या आधिकारिक तौर पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button