Cabinet Expansion: केंद्रीय मंत्री परिषद का हुआ विस्तार, 15 नेताओं को कैबिनेट और 28 को राज्य मंत्री पद की दिलाई गई शपथ

नरेंद्र मोदी कैबिनेट में बड़ा विस्तार और फेरबदल हुआ है। अब तक 53 कैबिनेट और राज्य मंत्रियों वाली पीएम नरेंद्र मोदी की टीम अब बढ़कर 77 मंत्रियों वाली हो गई है। बुधवार शाम को 6 बजे राष्ट्रपति भवन में हुए समारोह में 43 नेताओं ने शपथ ली। इनमें से 15 नेताओं ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली है, इसके अलावा 28 राज्यमंत्री बनाए गए हैं।
Modi Cabinet 2.0: Quick Facts@narendramodi @PMOIndia #CabinetReshuffle pic.twitter.com/1tKzFHxVFY
— NewsMobile (@NewsMobileIndia) July 7, 2021
कौन- कौन थे इस समारोह में उपस्थित।
बता दे प्रधानमंत्री मोदी के अलावा उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल विपिन रावत सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर मौजूद थे।
जाने कौनसे नए चेहरे हुए कैबिनेट में शामिल।
कैबिनेट मंत्री के रूप में महाराष्ट्र से राज्यसभा के सदस्य नारायण राणे, असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री व मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से सांसद वीरेंद्र कुमार, मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया, जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य राम चंद्र प्रसाद सिंह, ओड़िशा से भाजपा के राज्यसभा सदस्य अश्विनी वैष्णव और लोक जनशक्ति पार्टी के पारस गुट के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने शपथ ली।
इन सब को मिला राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) से पदोन्नत कर कैबिनेट मंत्री का दर्जा।
इनके अलावा किरेन रिजिजू, राजकुमार सिंह, हरदीप सिंह पुरी और मनसुख भाई मांडविया ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। इन चारों नेताओं को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) से पदोन्नत कर कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है।
राज्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वालों में यह नाम है शामिल।
- राज्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वालों में
- उत्तर प्रदेश के मोहनलालगंज से भाजपा के सांसद पंकज चौधरी
- अपना दल (एस) की अनुप्रिया पटेल
- आगरा के सांसद एस पी सिंह बघेल
- कर्नाटक से भाजपा के राज्यसभा सदस्य राजीव चंद्रशेखर
- कर्नाटक के ही उडुपी चिकमंगलूर से सांसद शोभा करंदलाजे
- उत्तर प्रदेश के जालौन से पांचवीं बार के सांसद भानु प्रताप सिंह वर्मा
- गुजरात के सूरत की सांसद दर्शना जरदोश
- नई दिल्ली की सांसद मीनाक्षी लेखी
- झारखंड के कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी
- कर्नाटक के चित्रदुर्ग के सांसद ए नारायणस्वामी
- उत्तर प्रदेश के मोहनलाल गंज से सांसद कौशल किशोर
- उत्तराखंड के नैनीताल-ऊधमसिंह नगर से सांसद अजय भट्ट
- उत्तर प्रदेश के ही खीरी से सांसद अजय मिश्रा
- उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सदस्य बी एल वर्मा
- गुजरात के खेड़ा से सांसद चौहान देबू सिंह
- कर्नाटक के बीदर से सांसद भगवंत खूबा
- महाराष्ट्र के भिवंडी से सांसद कपिल पाटिल
- पश्चिम त्रिपुरा की सांसद प्रतिमा भौमिक
- पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा से सांसद सुभाष सरकार
- महाराष्ट्र से राज्यसभा के सदस्य भागवत कराड
- मणिपुर के सांसद राजकुमार रंजन सिंह
- महाराष्ट्र के ही दिन्डोरी से सांसद भारती पवार
- ओडिशा के मयूरभंज से सांसद विश्वेश्वर टुडु
- पश्चिम बंगाल के बनगांव के सांसद शांतनु ठाकुर
- गुजरात के सुरेंद्रनगर से सांसद मुंजापरा महेंद्र भाई
- पश्चिम बंगाल के अलीद्वारपुर से सांसद जॉन बरला
- तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष एल मुरुगन
- पश्चिम बंगाल के कूचविहार से सांसद निषिथ प्रमाणिक शामिल हैं।
कुल 12 मंत्री दे चुके है इस्तीफा।
इससे पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, संतोष गंगवार, सदानंद गौड़ा, संजय धोत्रे, रतन लाल कटारिया और देबाश्री चौधरी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. बंगाल कोटे से मंत्री बाबुल सुप्रियो ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अब तक कुल 11 मंत्री इस्तीफा दे चुके हैं।
डीवी सदानंद गौड़ा, थावरचंद गहलोत, संतोष कुमार गंगवार, बाबुल सुप्रियो, धोत्रे संजय शामराव, रतन लाल कटारिया, प्रताप चंद्र सारंगी और देबाश्री चौधरी ने भी मंत्री पद से इस्तीफा दिया है। #CabinetReshuffle
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) July 7, 2021
राष्ट्रपति ने 12 सदस्यों का इस्तीफा स्वीकार किया।
राष्ट्रपति भवन की ओर से बताया गया है कि राष्ट्रपति ने आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद, पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक और अन्य सहित मंत्रिपरिषद के 12 सदस्यों का इस्तीफा स्वीकार किया है।
Modi Cabinet Reshuffle: Who has been dropped? #CabinetReshuffle pic.twitter.com/de3prS4DwM
— NewsMobile (@NewsMobileIndia) July 7, 2021
राष्ट्रपति भवन से जारी सूचना के अनुसार राष्ट्रपति ने 12 मंत्रियों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं। इन मंत्रियों ने दिए इस्तीफे-
1. डी.वी. सदानंद गौड़ा
2. रविशंकर प्रसाद
3. थावरचंद गहलोत
4. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’
5. डॉ. हर्षवर्धन
6. प्रकाश जावड़ेकर
7. संतोष कुमार गंगवार
8. बाबुल सुप्रियो
9. धोत्रे संजय शामराव
10. रतन लाल कटारिया
11. प्रताप चंद्र सारंगी
12. देबाश्री चौधरी





