ताज़ा खबरेंभारत

CAA के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन के एक दिन बाद पूर्वोत्तर दिल्ली में धारा 144 लागू, 6 गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर क्षेत्र में मंगलवार दोपहर नए नागरिकता कानून के विरोध में हिंसक झड़पों के बाद बुधवार को पूर्वोत्तर दिल्ली में धारा 144 लागू कर दी गई है।

इस मामले में अभी तक छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है और हिंसा के संबंध में तीन FIR दर्ज की गई हैं. बृज पुरी इलाके में पथराव के लिए एक अतिरिक्त FIR दर्ज की गई है। कुछ अन्य लोगों को पकड़ने के लिए छापे मारे जा रहे हैं जिनकी पहचान भी की गई है।

ALSO READ: सुप्रीम कोर्ट आज करेगा नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के खिलाफ याचिकाओं पर सुनवाई

बता दे कि नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 को लेकर पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर में मंगलवार दोपहर को विरोध प्रदर्शन हुआ था. पुलिस ने डंडों और आंसू गैस का इस्तेमाल क्योंकि कुछ 2,000 प्रदर्शनकारियों ने बसों पर पत्थर फेंके और वाहनों में आग लगा दी।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

 

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button