ताज़ा खबरें

Budget 2024: बजट में युवाओं पर फोकस, 1 करोड़ युवाओं के लिए इंटर्नशिप योजना की घोषणा

Budget 2024: मोदी 3.0 सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में अपना 7वां बजट पेश कर दिया हैं. केंद्रीय वित्त मंत्री का बजट युवाओं पर काफी फोकस रहा. इस दौरान उन्‍होंने अपने बजट में 1 करोड़ युवाओं के लिए इंटर्नशिप योजना की घोषणा भी की. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “सरकार 500 शीर्ष कंपनियों में 1 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करने के लिए एक योजना शुरू करेगी.”

 

इस दौरान उन्‍होंने बताया कि सरकार युवाओं के लिए इंटर्नशिप योजना लांच करने जा रही है. जिसके तहत उन्‍हें 6 हजार रुपये तक का मानदेय भी दिया जाएगा. इससे देश में रोजगार और कौशल विकास क्षेत्र को एक बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण के दौरान कहा कि ‘सरकार 500 शीर्ष कंपनियों में 1 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करने के लिए एक योजना शुरू करेगी, जिसमें प्रत्येक को 5000 रुपये प्रति माह इंटर्नशिप भत्ता और एक बार की सहायता के रूप में 6000 रुपये दिए जाएंगे’

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button