ताज़ा खबरेंभारतराजनीतिराजनीती

रोते हुए बीएस येदियुरप्पा ने दिया कर्नाटक सीएम पद से इस्तीफा, समर्थकों की आँखों भी हुई नम; जानें क्या-क्या कहा

कर्नाटक की सियासत एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। दरअसल आज मुख्यमंत्री बीएस. येदियुरप्पा ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बता दे लंबे वक्त से कयास लगाए जा रहे थे कि येदियुरप्पा अपना पद छोड़ सकते हैं, लेकिन अब जब सोमवार को जब सरकार के दो साल पूरे हुए तब उन्होंने अचानक इस्तीफे का ऐलान कर दिया।

भावुक हुए सीएम येदियुरप्पा, कही मन की बात।

बीएस. येदियुरप्पा ने एक कार्यक्रम में इस्तीफे की बात कही। इस दौरान वह भावुक भी हुए है। आज इस दौरान येदियुरप्पा ने कहा कि वह कर्नाटक के लोगों के लिए काम करते रहेंगे, वह कई अग्निपरीक्षाओं से होकर गुजरे हैं। आगे भी वह पार्टी को मजबूत बनाने में लगे रहेंगे।

रोने लगे येदियुरप्पा के समर्थक…

येदियुरप्पा की गिनती कर्नाटक के बड़े नेताओं में होती है, ऐसे में अब जब मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा हुआ तो येदियुरप्पा के समर्थक भी भावुक हुए। इतना ही नहीं बेंगलुरु में येदियुरप्पा के समर्थक रोते बिलखते हुए नज़र आए।

मैं अमित शाह और मोदी को धन्यवाद देता हूं- येदियुरप्पा

येदियुरप्पा ने अपने भाषण में कहा कि, “मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं, मोदी और शाह अगला चुनाव जीतें और देश को आगे ले जाएं और भारत दुनिया में एक राष्ट्र के रूप में विकसित होगा” बीएस येदियुरप्पा कहते हैं कि उन्होंने राज्य में बीजेपी का निर्माण कैसे किया ये केवल वो खुद जानते हैं। उन्होंने कहा कि, वाजपेयी ने कहा था कि उन्हें केंद्र में नेता होना चाहिए। अपनी बात को पूरा करते हुए उन्होंने आगे कहा कि, “मैं दुखी नहीं हूं बल्कि खुश हूं। मैं अमित शाह और मोदी को धन्यवाद देता हूं।”

के. सुधाकर ने कहा, चौंकाने वाला फैसला।

कर्नाटक सरकार में मंत्री के. सुधाकर ने बीएस. येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद कहा कि ये हमारे लिए चौंकाने वाला फैसला है। येदियुरप्पा ने उन्हें बताया था कि उन्हें 26 जुलाई तक हाईकमान का फैसला मिलेगा, लेकिन येदियुरप्पा ने अभी सिर्फ मुख्यमंत्री पद छोड़ा है, राजनीति नहीं छोड़ी है।

कर्नाटका का अगला मुख्यमंत्री कौन

खास बात ये है कि आज येदियुरप्पा सरकार के कार्यकाल के दो साल पूरे हो गए हैं। सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर येदियुरप्पा आलाकमान के आगे झुक गए है। वही अब कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा आज शाम तक इसपर फैसला हो जाएगा।

नए सीएम के तौर पर इन नामों पर चर्चा तेज।

कर्नाटक के सीएम येदियुरप्पा के इस्तीफा देने के बाद बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कर्नाटक के प्रभारी अरुण सिंह के साथ संसद भवन के अपने कमरे में हालात पर चर्चा की। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के मुताबिक, कर्नाटक के नए सीएम के तौर पर लिंगायत समाज के नेता मृगेश निरानी, बसवराज बोम्मई, वोक्कालिगा समाज के नेता अस्वथ नारायण, आर अशोक, सी टी रवि और ब्राह्मण जाति के नेता प्रह्लाद जोशी के नाम पर चर्चा की जा रही है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button