ताज़ा खबरें

BPSC Protest: पटना के गर्दनीबाग पुलिस हिरासत से रिहा हुए खान सर

शिक्षक और यूट्यूबर फैजल खान, जिन्हें खान सर के नाम से जाना जाता है, को हिरासत के बाद शुक्रवार रात पटना के गर्दनीबाग पुलिस स्टेशन से रिहा कर दिया गया. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्राथमिक परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन को लेकर छात्र पटना में विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे. अभ्यार्थियों को टीचर खान सर का भी समर्थन मिला. खान सर छात्रों के साथ प्रदर्शन करने सड़क पर उतरे जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया था.

 

बता दें कि प्रदर्शनकारी छात्रों ने मांग की कि सामान्यीकरण प्रक्रिया से बचने के लिए परीक्षा ‘एक पाली और एक पेपर’ में आयोजित की जाए.

 

पटना में बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के उम्मीदवारों परीक्षा पैटर्न में अपेक्षित बदलावों को लेकर आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शनकारी छात्र मांग कर रहे हैं कि सामान्यीकरण प्रक्रिया से बचने के लिए ‘एक शिफ्ट और एक पेपर’ में परीक्षा आयोजित की जाए. शुक्रवार को अभ्यर्थियों ने पटना में अपना प्रदर्शन तेज किया तो उनके ऊपर बिहार पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाई थीं. हालांकि छात्रों के इस प्रदर्शन को समर्थन देने के लिए खान सर भी गए थे.

 

बता दें कि खान सर की पीआर एजेंसी खान ग्लोबल स्टडीज (Khan Global Studies) की ओर से एक्स पोस्ट में लिखा गया है, छात्रों के लिए आवाज उठाने वाले हमारे Khan Sir गिरफ्तार हुए हैं. लेकिन, उनका संघर्ष यहीं नहीं रुकेगा. Khan Sir के लिए उनके छात्रों का भविष्य ही सबसे महत्वपूर्ण है, और वे हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे. पीआर एजेंसी के इस ट्वीट को ही पटना पुलिस ने गलत कहा है और भ्रम फैलाने वाला करार दिया है.

क्‍या है नॉर्मलाइजेशन सिस्‍टम

प्रदर्शनकारी अभ्यर्थी बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा ‘एक पाली, एक पेपर’ प्रारूप में आयोजित करने की मांग कर रहे हैं. बीपीएससी पहले ही परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी बदलाव से इनकार कर चुका है. हालांकि, अभ्यर्थियों के एक समूह का मानना है कि बीपीएससी परीक्षा में ‘अंकों के सामान्यीकरण (नॉर्मलाइजेशन)’ प्रक्रिया का उपयोग कर सकता है. ‘नॉर्मलाइजेशन’ एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से दो या दो से अधिक पालियों में आयोजित परीक्षाओं में प्राप्त अंकों को एक सांख्यिकीय सूत्र का उपयोग करके बराबर किया जाता है. अंत में अभ्यर्थी को प्राप्त अंकों के आधार पर प्रतिशत अंक दिया जाता है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button