ताज़ा खबरें

BPSC प्रदर्शन: भूख हड़ताल पर बैठे प्रशांत किशोर को पुलिस ने हिरसत में लिया, मचा बवाल

BPSC प्रदर्शन: भूख हड़ताल पर बैठे प्रशांत किशोर को पुलिस ने हिरसत में लिया, मचा बवाल

 

बिहार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ पटना के गांधी मैदान में प्रशांत किशोर 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे थे लेकिन पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार सुबह 4 बजे प्रशांत किशोर को हिरासत में ले लिया। पीके के साथ अनशन पर बैठे कुछ प्रदर्शनकारियों को भी हिरासत में लिया गया है।  प्रशांत किशोर को पुलिस की टीम अपने साथ एंबुलेंस से एम्स ले गई है।

 

प्रशांत किशोर 2 जनवरी से बीपीएससी परीक्षा में हुई अनियमितताओं के खिलाफ अनशन कर रहे थे।  हिरासत में लेने से पहले किशोर ने कहा कि उनकी पार्टी 7 जनवरी को हाईकोर्ट में इस मामले पर याचिका दायर करेगी। जानकारी के मुताबिक, मीडिया की कुछ गाड़ियां लगातार पीके की एंबुलेंस के पीछे चल रही थीं। लेकिन रास्ते में एक जगह पर मीडिया को रोक दिया गया और एंबुलेंस आगे निकल गई।

प्रशांत किशोर की गिरफ्तारी से पहले जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने बड़ा बयान दिया था। जेडीयू विधायक ने कहा कि प्रशांत किशोर को धरने पर बैठने की क्या जरूरत है। प्रशांत किशोर कोई लीडर थोड़े ही हैं, वह तो प्रचारक थे। उन्होंने अपनी औकात को देख लिया है। उन्होंने कहा कि प्रशांत के धरना देने से क्या हो जाएगा। एक दो लोग धरना देते हुए चले ही जाएंगे कि तो क्या हो जाएगा। ऐसे लोगों की नेतागिरी नहीं चलेगी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button