ताज़ा खबरेंभारत

पश्चिम बंगाल: भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर पर एक बार फिर से फेंके गए बम, टीएमसी ने कहा- ‘खुद ही करवाया हमला’

पश्चिम बंगाल में आये दिन हिंसा की ख़बरों के बीच अब एक बार फिर भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर पर बमबारी की गई। दरअसल इससे पहले आठ सितंबर को भी उनके घर पर बम फेंके गए थे और सोमवार यानी कल ही राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने उस घटना की जांच की थी। अब इसी बीच उसके अगले ही दिन यानी आज एक बार फिर से हमला किया गया है। भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने इस घटना के लिए तृणमूल कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि उसके पाले गए गुंडों ने ही यह किया है। हालांकि टीएमसी ने इन आरोपों को खारिज किया है और उल्टे भाजपा सांसद पर ही आरोप लगा दिया है। तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि भाजपा सांसद ने खुद ही अपने घर पर हमला कराया है ताकि राजनीतिक तौर पर  पब्लिसिटी मिल सके।

एनआईए को चुनौती देने की कोशिश: अर्जुन सिंह।

इस घटना के बाद अर्जुन सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि आज मेरे घर के बाहर दूसरी बार बमबारी की गई है। पश्चिम बंगाल सरकार एनआईए को चुनौती दे रही है। डर का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। एनआईए को जांच करनी चाहिए कि ऐसे विस्फोटक कहां से लाए जा रहे हैं। मैंने प्राथमिकी दर्ज करवाई है।

मौके पर पुलिस की टीम मौजूद, बम फेंक कर फरार हो गए थे बदमाश।

मिली जानकारी के मुताबिक बदमाश आज सुबह नौ बजे अर्जुन सिंह के घर के पीछे बम फेंक कर फरार हो गए। इधर इस मामले में हत्या का प्रयास, संगठित अपराध व विस्फोटक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की टीम बमबारी की घटना की जांच के लिए घटना स्थल पर पहुंच गई है और घर के आसपास की छानबीन कर रही है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button