दिल्ली के प्रसाद नगर और द्वारका सेक्टर 5 समेत 5 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

दिल्ली के प्रसाद नगर और द्वारका सेक्टर 5 समेत 5 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. दिल्ली पुलिस और अग्निशमन विभाग मौके पर मौजूद हैं और जांच में जुटी है. बम की धमकी के बाद स्कूल प्रशासन भी अलर्ट हैं.
दिल्ली में गुरुवार को जिन स्कूलों को बम धमकी मिली है, उनके नाम हैं- प्रसाद नगर स्थित आंध्र एजुकेशन सोसाइटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, द्वारका सेक्टर 5 स्थित बीजीएस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, छावला स्थित राव मान सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल, द्वारका सेक्टर 1 स्थित मैक्सफोर्ट स्कूल और द्वारका सेक्टर 10 स्थित इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल सहित छह स्कूलों को आज सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली.
Delhi | Six schools, including Andhra Education Society Sr. Sec School of Prasad Nagar, BGS International Public School of Dwarka Sector 5, Rao Man Singh Sr. Sec. School of Chhawla, Maxfort School of Dwarka Sector 1 and Indraprastha International School of Dwarka Sector 10,… https://t.co/jQt58DOLC2
— ANI (@ANI) August 21, 2025
पिछले चार दिनों में स्कूलों को बम से उड़ाने की यह तीसरी धमकी है. सोमवार को दिल्ली के 32 स्कूलों को ऐसी ही धमकियां मिली थीं, जो बाद में झूठी निकलीं. बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के करीब 50 स्कूलों को ई-मेल के जरिए फिर से बम की धमकी मिली, जिसे बाद में ‘फर्जी’ करार दिया गया.
अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है.





