मनोरंजन

सैफ अली खान पर हुए हमले से शॉक्ड हुआ बॉलिवुड, सामने आए रिएक्शन

बॉलीवुड इंडस्ट्री में गुरुवार की सुबह खौफनाक रही जब यह जाने-माने एक्टर सैफ अली खान पर हुए जानलेवा हमले की खबर सामने आई. गुरुवार को जाने-माने एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर उनके घर में घुसकर किसी ने चाकू से हमला कर दिया था. वहीं अब हमलावर की तस्वीर सामने आ गई है. वहीं सैफ पर हुए इस हमले से पूरा बॉलिवुड शॉक्ड है. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर इस हमले पर किसने क्या कहा…?

 

सोनू सूद

सैफ अली खान पर हुए दुर्भाग्यपूर्ण हमले के बारे में सुनकर दुख हुआ. मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके शीघ्र स्वस्थ होने और पूर्ण स्वास्थ्य लाभ के लिए हैं. मजबूत रहो, भाई.

नील नितिन मुकेश

सैफ सर और पूरे परिवार के साथ मेरी प्रार्थनाएँ. यह वाकई बहुत दुखद है!! आपकी बहादुरी और आपके परिवार के प्रति प्यार को उपचार, शक्ति और शांति मिले. जल्दी ठीक हो जाओ सैफ अली खान

Jr NTR

सैफ सर पर हुए हमले के बारे में सुनकर स्तब्ध और दुखी हूं. उनके शीघ्र स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना और प्रार्थना करता हूं.

रज़ा मुराद

यह दिल दहला देने वाली घटना है, हैरानी की बात तो यह है कि जिस बिल्डिंग में वह रहते हैं, वहां की सुरक्षा बेहद चाक-चौबंद है, सुरक्षा की 3-4 परतें हैं. इतनी सुरक्षा के बावजूद हमलावर फ्लैट के अंदर कैसे पहुंच गया?

 

करिश्मा तन्ना

चाकू मारने की घटना सभी के लिए खतरे की घंटी है. सैफ पर उनके मुंबई स्थित घर में चोरी के प्रयास के दौरान हमला किया गया था और सर्जरी के बाद फिलहाल उनकी हालत स्थिर है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button