गणपति बप्पा के रंग में रंगा बॉलीवुड – सितारों के जश्न की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाईं

27 अगस्त को गणेश चतुर्थी का पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। आम लोगों की तरह बॉलीवुड के सितारे भी इस त्योहार की खुशी में शामिल हो रहे हैं और सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों को शुभकामनाएं दे रहे हैं। आइए जानते हैं किसने क्या कहा और कैसे मनाया ये खास दिन।
अनुपम खेर ने भेजीं शुभकामनाएं
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने कहा, “आप सभी को गणेश चतुर्थी की बहुत-बहुत बधाई। गणपति बप्पा आप सबको सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें। गणपति बप्पा मोरया!”
View this post on Instagram
कुणाल खेमू ने किया दर्शन
अभिनेता कुणाल खेमू ने अपने परिवार के साथ गणपति बप्पा के दर्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं और फैन्स को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं।
View this post on Instagram
करीना कपूर खान ने दी बधाई
अभिनेत्री करीना कपूर खान ने भी इस शुभ अवसर पर अपने फैन्स को बधाई संदेश भेजा।

विक्की कौशल ने वीडियो शेयर कर दी शुभकामनाएं

शाहरुख खान का पारंपरिक अंदाज
सुपरस्टार शाहरुख खान हर साल गणपति बप्पा को अपने घर मन्नत में स्थापित करते हैं। पिछली बार उन्होंने बप्पा की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, “इस पावन अवसर पर गणपति बप्पा हम सबको स्वास्थ्य, प्रेम और खुशियां दें… और ढेर सारे मोदक भी!”

सलमान खान ने निभाई परंपरा
सलमान खान भी हर साल अपनी बहन अर्पिता खान शर्मा के साथ मिलकर गणपति बप्पा को घर लाते हैं। परिवार के सभी सदस्य मिलकर आरती करते हैं और बप्पा का आशीर्वाद लेते हैं।
View this post on Instagram
शिल्पा शेट्टी का खास जश्न
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा भी हर साल की तरह इस बार भी अपने घर बप्पा का स्वागत कर रही हैं। वह पति राज कुंद्रा और बच्चों के साथ मिलकर बड़े उत्साह के साथ त्योहार मनाती हैं।
View this post on Instagram
सोनू सूद और श्रद्धा कपूर भी शामिल
अभिनेता सोनू सूद ने भी इस साल बप्पा का स्वागत किया है। वहीं श्रद्धा कपूर हर साल की तरह इस बार भी अपने घर गणपति की स्थापना करती हैं और सोशल मीडिया पर अपनी खुशी फैन्स के साथ शेयर करती हैं।

गणेश चतुर्थी का यह त्योहार न सिर्फ आम लोगों के बीच बल्कि फिल्मी सितारों के बीच भी गहरी आस्था और उत्साह के साथ मनाया जाता है।





