राहुल गांधी के खिलाफ BJP ने दर्ज कराई FIR, मारपीट और उकसाने का लगाया आरोप

बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ मारपीट और उकसाने की शिकायत दिल्ली पुलिस में दर्ज कराई है. पत्रकारों से बात करते हुए बीजेपी नेता ने कहा कि उन्होंने धारा 109, 115, 117, 125, 131 और 351 के तहत शिकायत दी है. धारा 109 हत्या का प्रयास है, धारा 117 स्वैच्छिक रूप से गंभीर चोट पहुंचाना है.
अनुराग ठाकुर ने कहा, “हमने राहुल गांधी के खिलाफ मारपीट और उकसावे के लिए दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज की है. हमने आज मकर द्वार के बाहर हुई घटना का विस्तार से उल्लेख किया है, जहां एनडीए सांसद शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहे थे… हमने धारा 109, 115 , 117, 125, 131 और 351 के तहत शिकायत दी है. धारा 109 हत्या का प्रयास है, धारा 117 स्वैच्छिक रूप से गंभीर चोट पहुंचाना है.”
उनके आरोप एनडीए और इंडिया ब्लॉक दोनों दलों द्वारा संसद में विरोध प्रदर्शन करने के बाद आए, जिसमें कथित हाथापाई हुई और दो भाजपा सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत घायल हो गए. दोनों सांसदों को आनन-फानन में दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया.
चिकित्सा अधीक्षक अजय शुक्ला ने कहा कि दोनों नेताओं को सिर में चोट लगी है और उन्हें गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया है. प्रताप सारंगी की चोटों पर उन्होंने कहा कि सारंगी को भारी रक्तस्राव हो रहा था.






www anabolics com
References:
datez.pro