ताज़ा खबरेंराजनीति

BJP ने चार राज्यों के विधानसभा उपचुनावों व लोकसभा चुनावों के लिए इन उम्मीदवारों के नाम किए जारी, यहाँ देखें सूची

BJP ने चार राज्यों के विधानसभा उपचुनावों व लोकसभा चुनावों के लिए इन उम्मीदवारों के नाम किए जारी, यहाँ देखें सूची

 

देश के चार राज्यों में होने वाले उपचुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। कुछ ही दिनों में लोकसभा चुनावों के साथ गुजरात, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में विधानसभा उपचुनाव होंगे।  बता दें कि गुजरात के पांच विधानसभा सीटों पर हिमाचल प्रदेश के छह सीटों पर इसके अलावा, कर्नाटक में एक और बंगाल में दो सीटों पर उप चुनाव होने हैं।

 

 

 

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के 6 विधायकों ने पार्टी छोड़ दी है। जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव लड़ने के लिए अपने पार्टी के सिंबल पर उन 6 विधायकों को नामांकित किया है।

इसी पर प्रदेश के मुखिया CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, “इससे साबित होता है कि भाजपा खरीद-फरोख्त में लगी है। राज्य की जनता उन्हें सबक सिखाएगी।”

लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की छठी सूची जारी- 

भाजपा ने चार राज्यों के उपचुनावों के साथ आगामी लोकसभा चुनावों के लिए भी उम्मीदवारों की छठी सूची जारी की है। भाजपा ने इस सूची में राजस्थान और मणिपुर राज्य से कुल तीन उम्मीदवारों का नाम जारी किया है।

 

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button