ताज़ा खबरेंभारत

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बिहार STF की बड़ी कामयाबी, 5 आरोपी गिरफ्तार

पटना के कुख्यात गैंगस्टर चंदन मिश्रा हत्याकांड में बिहार STF ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, जिन्हें कोर्ट में पेश कर जल्द ही पटना लाया जा सकता है.

 

हत्याकांड के बाद से ही लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही थी. पुलिस और STF लगातार सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों का पता लगा रही थी.

 

17 जुलाई, 2025 को चंदन मिश्रा जो की पटना का कुख्यात गैंगस्टर था, उसकी हत्या कर दी गई. चंदन की हत्या पटना के पारस हॉस्पिटल में पांच आरोपियों ने घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी. इस हत्याकांड की जांच बिहार STF और पटना पुलिस मिलकर कर रही है. सूत्रों के अनुसार, हत्या में शामिल 5 आरोपियों को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम ने वहीं पूछताछ शुरू कर दी है.

 

इस पूरी कार्रवाई में बिहार STF और पटना पुलिस की भूमिका अहम रही है. बताया जा रहा है कि आरोपियों की तलाश में टीम को तकनीकी इनपुट मिले थे, जिसके आधार पर पश्चिम बंगाल में छापेमारी की गई. वहीं पर पूछताछ चल रही है, और जल्द ही कोर्ट की अनुमति के बाद सभी को पटना लाया जाएगा. हालांकि पटना पुलिस की ओर से अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button