ताज़ा खबरेंराजनीति
बिहार मतदाता सूची का मसौदा जारी; चेक करें आपका नाम शामिल है या नहीं

चुनाव आयोग ने 2025 के विधानसभा चुनावों से पहले बिहार के लिए मतदाता सूची का मसौदा जारी कर दिया है. ‘एसआईआर ड्राफ्ट रोल 2025’ जून और जुलाई में राज्य भर में आयोजित एक महीने के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभ्यास के बाद जारी किया गया है.
हालांकि अद्यतन मतदाता आँकड़े अभी तक जारी नहीं किए गए हैं, संशोधन से पहले बिहार में 7.93 करोड़ पंजीकृत मतदाता थे. ये ड्राफ्ट रोल अब सार्वजनिक जाँच के लिए ऑनलाइन उपलब्ध हैं, और नागरिक जाँच सकते हैं कि उनके नाम शामिल हैं या नहीं.
वोटर लिस्ट में अपना नाम कैसे करें चेक
- सबसे पहले बेवसाइट पर https://www.eci.gov.in/
- इसके बाद पेज पर नीचे दिए गए दो ऑप्शन दिखेंगे
- ग्रीन वाले ऑप्शन में जाकर अपना नाम देख सकते हैं.
- पेज पर Enumeration Form (Bihar) दिखेगा
- इसके नीचे दो ऑप्शन मिलेंगे
- जिसके पहले ऑप्शन में अपना एपिक नंबर डालकर चेक कर सकते हैं
- वहीं दूसरे ऑप्शन में Enumeration फॉर्म में स्टेट्स चेक कर सकते हैं
- अगर लिस्ट में आपका नाम नहीं तो रेड निशान वाल ऑप्शन पर क्लिक करें.
- जहां डिटेल्स भर नाम शामिल करने/हटाने पर आपत्ति जता सकते हैं.
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





