‘Big Boss 19’ की वापसी 24 अगस्त से, डिज्नी+हॉटस्टार पर होगा प्रीमियर

टीवी का सबसे पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ एक बार फिर दर्शकों के बीच लौटने के लिए तैयार है। इस बार शो का 19वां सीजन 24 अगस्त से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा। शो की शुरुआत ओटीटी पर होगी और कुछ समय बाद इसे कलर्स टीवी पर भी प्रसारित किया जाएगा।
‘बिग बॉस 19’ में इस बार सबसे बड़ा बदलाव होस्टिंग को लेकर किया गया है। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इस बार पूरा सीजन होस्ट नहीं करेंगे। वे केवल शुरुआती कुछ हफ्तों तक शो में नजर आएंगे और इसके बाद कभी-कभार एपिसोड्स में शामिल होंगे। सूत्रों के अनुसार, सलमान की जगह शो को अलग-अलग चरणों में करण जौहर, फराह खान और अनिल कपूर जैसे सितारे होस्ट कर सकते हैं।
खबरों की मानें तो इस बार ‘बिग बॉस 19’ का फॉर्मेट पहले से काफी लंबा होगा। यह सीजन करीब 5 महीने तक चलेगा, जो इसे अब तक का सबसे लंबा सीजन बना देगा। इस बार शो में 15 से 20 नए कंटेस्टेंट्स को लाया जा रहा है। इनमें यूट्यूबर गौरव तनेजा और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा जैसे नामों को भी शो के लिए अप्रोच किया गया है। साथ ही, शो के फॉर्मेट में भी कुछ नए बदलाव किए गए हैं, जिससे दर्शकों को ताजगी और नया एक्सपीरियंस मिलेगा।
‘बिग बॉस 19’ इस बार पहले डिज्नी+हॉटस्टार पर डिजिटल फॉर्मेट में शुरू होगा। इसके बाद इसे टीवी चैनल कलर्स पर प्रसारित किया जाएगा। यानी दर्शक इस बार पहले मोबाइल या स्मार्ट डिवाइसेज पर शो देख पाएंगे और फिर टीवी पर।
फैंस के बीच शो को लेकर काफी उत्साह है और अब सभी की निगाहें इसके कंटेस्टेंट्स और नए ट्विस्ट्स पर टिकी हैं।





