प्रभास की नई फिल्म ‘फौजी’ को लेकर बड़ा खुलासा, दिशा पाटनी के साथ आएंगे नजर

सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। अब उनकी एक और बड़ी फिल्म ‘फौजी’ को लेकर नया अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस एक्शन-ड्रामा फिल्म में प्रभास के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी नजर आएंगी।
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, ‘फौजी’ एक हाई-ऑक्टेन एक्शन-ड्रामा फिल्म होगी, जिसमें प्रभास और दिशा पाटनी मुख्य भूमिकाओं में होंगे। इससे पहले दोनों की जोड़ी ‘कल्कि 2898 एडी’ में देखी गई थी, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। हालांकि, फिल्म का आधिकारिक नाम अभी तय नहीं हुआ है और फिलहाल इसे ‘फौजी’ के नाम से जाना जा रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में दो प्रमुख अभिनेत्रियां होंगी। पहले से इमानवी इस्माइल का नाम चर्चा में था और अब दिशा पाटनी को भी इस प्रोजेक्ट से जोड़ा जा रहा है। हालांकि, निर्माताओं की ओर से अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
‘फौजी’ के अलावा प्रभास के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। वह ‘स्पिरिट’ में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाएंगे, जिसका निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं। इसके अलावा, वह हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साब’ में भी नजर आएंगे। इन सभी फिल्मों को लेकर प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह है।





