भारत

केरल में बड़ा धमाका, आतिशबाजी के दौरान हादसे में 154 से अधिक लोग घायल

कासरगोड: केरल के नीलेश्वरम में कल की रात लोगों के लिए बेहद भयानक रही क्योंकी सोमवार देर रात नीलेश्वरम के पास एक मंदिर उत्सव के दौरान एक बड़े हादसे ने इलाके को हिला कर रख दिया. उत्सव में आतिशबाजी के दौरान आग लगने से 154 से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें 10 लोग गंभीर रूप से घायल हैं.

 

केरल के नीलेश्वरम में हुए हादसे में पुलिस के अनुसार घायलों को कासरगोड, कन्नूर और मंगलुरू के विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया है. माना जा रहा है कि यह दुर्घटना अंजुताम्बलमु वीरारकावु मंदिर के निकट भंडारण में रखे पटाखों में आग लगने से हुई. पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना आधी रात आतिशबाजी के दौरान चिंगारी भंडारण में जा गिरी, जिससे वहां रखे पटाखों में आग लग गई.

 

वहां मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को फोन कर हादसे की जानकारी दी. जिसके बाद कलेक्टर और जिला पुलिस प्रमुख सहित जिला प्रशासन के शीर्ष अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button