ताज़ा खबरेंविदेश

कराची एयरपोर्ट पर बड़ा धमाका, 2 लोगों की मौत, 17 अन्य लोग घायल

रविवार, 6 अक्टूबर को पाकिस्तान में कराची एयरपोर्ट के बाहर एक ब्लास्ट से हड़कंप मच गया. एयरपोर्ट के बाहर हुए धमाके में 2 लोगों की मौत हो गई वहीं 17 अन्य लोग घायल हो गए. पुलिस और सरकार के मुताबिक यह ब्लास्ट एयरपोर्ट के बाहर एक टैंकर में हुआ. सूत्रों के मुताबिक, बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने इस ब्लास्ट को अंजाम दिया, जिसमें जान गंवाने वाले दोनों लोग चीनी नागरिक हैं. वहीं घायलों में कई पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं.

 

इस हमले के मद्देनजर गृह मंत्री जिया उल हसन ने स्थानीय टीवी चेनक को बताया कि यह विदेशियों को निशना बनाने के लिए किया गया. उन्होंने कहा कि यह हमला चीनी नागरिकों पर किया गया था, जिनमें से 2 लोगों की मौत हो गई.

 

वहीं इस धमाके को लेकर पाकिस्तान स्थित चीनी दूतावास ने बयान जारी करके अपनी नाराजगी जताई है और पाकिस्तान को चीनी प्रोजेक्ट और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की सख्त हिदायत दी है.

 

चीनी दूतावास की ओर से जारी बयान में कहा गया, 6 अक्टूबर को रात करीब 11 बजे, कराची में जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास चाइनीज फंडेड पोर्ट कासिम पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड के काफिले पर आतंकवादियों ने हमला किया, जिनमें 2 चीनी कर्मियों की मौत हो गई, एक चीनी कर्मी घायल हो गया और पाकिस्तानी पक्ष में कई लोग हताहत हुए.

 

उन्होंने आगे कहा,  पाकिस्तान में चीनी दूतावास और वाणिज्य दूतावास ने इमरजेंसी रिस्पॉन्स वर्क शुरू कर दिया है, जिसके तहत पाकिस्तान को घायलों का इलाज करने, हमले की गहन जांच करने और अपराधियों को कड़ी सजा देने के लिए हर संभव प्रयास करने की जरूरत है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button