भारत

बांके बिहारी मंदिर में बड़े बदलाव! अब VIP नहीं, हर भक्त को समान अधिकार

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा के प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी जी मंदिर में बड़ा बदलाव हुआ है. मंदिर की हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी की हालिया बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा और मंदिर की सुरक्षा को लेकर कई अहम फैसला लेते हुए वीआईपी पर्ची की व्यवस्था को समाप्त करने पर सर्वसम्मति बनी, जिससे अब सभी भक्त समान रूप से दर्शन कर सकेंगे.

बता दें कि इससे पहले आम भक्तों को दर्शन के लिए बड़ी परेशानी उठानी पड़ती थी लेकिन इस फैसले के बाद अब सब को समान अधिकार होगा.

मंदिर के दर्शन टाइम में बदलाव

गर्मियों में सुबह 7:15 बजे से 12:30 बजे तक और शाम 4:15 से 9:30 बजे तक भक्त भगवान के दर्शन कर सकेंगे. वहीं सर्दियों में दर्शन सुबह 8:15 से 1:30 बजे तक और शाम 4 से 9 बजे तक होंगे. आरती के समय भी नए सिरे से तय किए गए हैं. इसके अलावा दर्शन की लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था को भी मंजूरी दी गई है. साथ ही, मंदिर की चल-अचल संपत्तियों का विवरण 15 दिनों में प्रस्तुत करने और 2013 से 2016 तक की अवधि का विशेष ऑडिट कराने का निर्णय लिया गया है.

मैनजमेंट कमेटी ने तय किया कि मंदिर में प्रवेश केवल निर्धारित प्रवेश द्वार से और निकास केवल निकास द्वार से ही होगा. इस व्यवस्था को लागू करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तीन दिनों के भीतर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं. मंदिर में तैनात पुलिसकर्मियों और प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड्स को अपने निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट्स पर ही तैनात रहने के निर्देश दिए हैं. साथ ही किसी भी प्रकार की लापरवाही पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा विधिक कार्रवाई की जाएगी. साथ ही, मौजूदा प्राइवेट सिक्योरिटी को हटाकर बेहतर एजेंसी या रिटायर्ड सैनिकों वाली एजेंसी को नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button