बीजेपी विधायक दल की बैठक में फैसला, भूपेंद्र पटेल होंगे गुजरात के अगले मुख्यमंत्री
गुजरात को नया मुख्यमंत्री आज बीजेपी (BJP) की विधायक दल की बैठक के बाद मिल गया है। दरअसल गांधीनगर में आज 3 बजे बीजेपी (BJP) की विधायक दल की बैठक हुई थी जिसमे कमलम कार्यालय में बीजेपी के तमाम विधायक पहुंचे थे। दफ्तर में गुजरात के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल, कार्यकारी सीएम विजय रुपाणी, डिप्टी सीएम नितिन पटेल, केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद जोशी ओर तरुण चुग भी मौजूद रहे। बैठक में चुने जाने के बाद अब गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल होंगे।
🔲 #गुजरात: #भाजपा विधायक दल की बैठक में #भूपेंद्रपटेल को विधायक दल का नेता चुना गया। @Bhupendrapbjp @BJP4India pic.twitter.com/BdF0AfLOjS
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) September 12, 2021
कौन हैं भूपेंद्र पटेल ?
भूपेंद्र पटेल गुजरात की घाटलोडिया विधान सभा से विधायक हैं। इससे पहले भूपेंद्र पटेल अहमदाबाद अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (AUDA) के चेयरमैन रहे हैं। पटेल ने अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (AMC) की स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन के तौर पर भी काम किया है।






