मनोरंजन

Bhool Bhulaiyaa 3 Trailer: एक नहीं बल्कि दो मंजुलिकाओं का होगा आतंक, भूल भुलैया 3 का ट्रेलर रिलीज

सिंहासन की चाह में एक बार फिर लौट रही है मंजुलिका… आखिरकार वह दिन आ ही गया जिसका इंतजार इतने दिनों से फैंस कर रहे थे. जी हां हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन की अपकमिंग और “भूल भुलैया” की सीरीज के तीसरे पार्ट का, जी हां T-Series ने आज यानि, 09 अक्टूबर को यूट्यूब पर Bhool Bhulaiyaa 3 का Trailer आउट कर दिया है. अगर आपने अभी तक नहीं देखा है तो चलिए पहले देखते हैं ट्रेलर…

3:50 मिनिट के ट्रेलर की शुरुआत होती है मौंजुलिका की एंट्री से, जहां वह सिंहासन की चाह में वापस आ रही है. इसी के साथ फिल्म में कार्तकि आर्यन के मजेदार डायलोग्स भी सुनने को मिलते हैं. कॉमिक पंच, सेंस ऑफ ह्यूमर, लेकिन ट्रेलर में दिलचस्प तब और बढ़ता है जब पता लगता है कि इस बार एक नहीं बल्कि दो मंजुलिका है. यानि इस बार हॉरर और कॉमिक का डबल डोज़ होने वाला है.

 

आपको बता दें कि, फिल्म Bhool Bhulaiyaa 3 इस साल 1 नवंबर यानि दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

 

गौरतलब है कि कार्तकि आर्यन, तृप्ति डिमरी और विद्या बालन की हॉरर-कॉमेडी भूल-भुलैया 3 इस साल दिवाली के मौके पर बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है. साथ ही बता दें कि इस बार इस फिल्म में एक नया चहरा, एक नई मंजुलिका सामने आई है. जी हां बॉलिवुड की जानी मानी कलाकार अभिनेत्री माधुरी दिक्षित भी इस बार इस सिरीज का हिस्सा होंगी. फिल्म में माधुरी, विद्या बालन, विजय राज, राजपाल यादव जैसे कई मंजे कलाकार बड़े पर्दे पर देखने को मिलने वाले हैं.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button