ताज़ा खबरेंवायरल

रूस में भूकंप और सूनामी के भ्रामक वीडियो से सावधान! यहां जानें क्या है सच

रूस के तटीय इलाके में 8.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया और जापान से लेकर अमेरिका और मैक्सिको तक सुनामी ने डराना शुरू कर दिया है. इस भयानक भूकंप के बात सुनामी की चेतावनी ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. जबसे यह खबर सामने आई है सोशल मीडिया पर रूस और जापान में आए भूकंप और समुद्र की उठटी ऊंची-ऊंची लहरों के वीडियो वायरल हो रहे हैं.

 

लेकिन हम आपको बताना चाहते हैं कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हर वीडियो सच नहीं होता. इसलिए पहले वीडियो की सत्यता को जांचे और फिर उसपर यकीन करें या तो शेयर. तो हमने ऐसे ही कुछ वीडियो निकाले जो कि सोशल मीडिया पर भ्रामक दावे के साथ वायरल हो रहे थे.

 

X पर एक यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, अत्यावश्यक: माउई, हवाई में लोग सुनामी से बचने की कोशिश कर रहे हैं और ओपरा से अपनी संपत्ति पर निजी सड़क खोलने की विनती कर रहे हैं.
कथित तौर पर वह अभी भी मना कर रही हैं.
संकट के समय, किसी के बचने के रास्ते को रोकना अमानवीय है.

हालांकि यह खबर गलत है जबकि ओपरा की सड़कें खुली हुई हैं.

 

वहीं एक दूसरे यूजर ने रूस में आए भूकंप के झटकों का एक वीडियो X पर पोस्ट करते हुए लिखा, रूस के कामचटका प्रायद्वीप में 8.7 तीव्रता का भीषण भूकंप आया, जिससे 4 मीटर ऊँची सुनामी लहरें उठीं.

बुनियादी ढाँचे को भारी नुकसान

कामचटका और जापान के पूर्वी तट पर लोगों को निकालने का काम जारी है.

दशकों का सबसे भीषण भूकंप!

जबकि यह वीडियो भ्रामक है फैक्ट की जांच करते हुए हमने जाना कि यह वीडियो साल 2017 का है जब ग्रीनलैंड में लैंडस्लाइड हुआ था.

 

एक और यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, माउई हवाई में सुनामी से बचने की कोशिश कर रहे लोग ओपरा से सड़क खोलने की विनती कर रहे हैं और वह अभी भी मना कर रही हैं. #Tsunami

फैक्ट की जांच करते हुए हमने जाना कि यह वीडियो भ्रामक है, माउई पुलिस ने इस खबर का खंडन किया.

Show More
Back to top button