ताज़ा खबरेंराजनीति

बंगाल को 5000 करोड़ रुपये की सौगात, पीएम मोदी ने कहा- दुर्गापुर भारत में श्रम शक्ति का केंद्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में 5000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया.

पीएम नरेंद्र मोदी बंगाल पहुंच गए हैं और दुर्गापुर में अपनी रैली के दौरान लोगों को संबांधित कर रहे हैं. इस दौरान पीएम ने कहा कि दुर्गापुर भारत में श्रम शक्ति का केंद्र है. अब गरीबों को पक्‍के घर मिल रहे हैं. नए प्रोजेक्‍ट से पाइप से लोगों को घरों में गैस मिल रही है. दुर्गापुर में स्‍टील कारखानों में बड़ा निवेश हुआ.

 

दुर्गापुर में PM मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “दुर्गापुर स्टील सिटी होने के साथ ही भारत की श्रम शक्ति का भी बड़ा केंद्र है. भारत के विकास में दुर्गापुर की बहुत बड़ी भूमिका है. आज इसी भूमिका को और मजबूत करने का अवसर हमें मिला है. आज यहां 5400 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है. ये परियोजनाएं यहां कि कनेक्टिविटी को सशक्त करेंगी. यहां गैस बेस्ड इकोनॉमी को बल मिलेगा. ये परियोजनाएं ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर वर्ल्ड’ के मंत्र के साथ पश्चिम बंगाल के आगे बढ़ने में मदद करेंगी.”

 

दुर्गापुर में PM मोदी ने कहा, “आज पूरी दुनिया में विकसित भारत के संकल्प की चर्चा है इसके पीछे भारत में दिख रहे वो बदलाव हैं जिन पर विकसित भारत की इमारत का निर्माण हो रहा है. इन बदलावों का एक बड़ा पहलू भारत का इंफ्रास्ट्रक्चर है. इसमें सोशल, फिजिकल और डिजिटल हर प्रकार का इंफ्रास्ट्रक्चर है.”

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button