BCCI का बड़ा एलान, महिला-पुरुष क्रिकेटर्स को मिलेगी समान फीस, जाने किस मैच के लिए मिलेगी कितनी फीस

BCCI का बड़ा ऐलान , महिला-पुरुष क्रिकेटर्स को मिलेगी समान फीस, जाने किस मैच के लिए मिलेगी कितनी फीस
आज गुरुवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक बड़ा ऐलान किया है। बोर्ड ने एक नई पॉलिसी लागू करते हुए घोषणा की कि अनुबंधित भारतीय महिला क्रिकेटरों के लिए वेतन इक्विटी नीति निर्धारित की गयी है। बीसीसीआइ की नई नीति के तहत अब पुरुष और महिला दोनों क्रिकेटरों के लिए मैच फीस एक समान होगी। इस बात की जानकारी बीसीसीआइ के सचिव जय शाह ने ट्वीट कर दी। उन्होंने वनडे, टेस्ट और टी20 की अलग-अलग मैच फीस तय की है।
BCCI ने अनुबंधित भारतीय महिला क्रिकेटरों के लिए वेतन इक्विटी नीति के कार्यान्वयन की घोषणा की। पुरुष और महिला दोनों क्रिकेटरों के लिए मैच फीस एक समान होगी। pic.twitter.com/ce55sVzGWm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 27, 2022
जय शाह ने इस ऐतिहासिक फैसले की सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए लिखा कि यह बताते हुए खुशी हो रही है कि बीसीसीआई भेदभाव से निपटने की दिशा में पहला ठोस कदम उठाया है। हम अपने अनुबंधित खिलाड़ियों के लिए वेतन इक्विटी नीति लागू कर रहे हैं। अब पुरुष और महिला क्रिकेटरों दोनों के लिए मैच फीस समान होगी क्योंकि हम क्रिकेट में लैंगिक समानता के एक नए युग में प्रवेश कर रहे हैं।”
I’m pleased to announce @BCCI’s first step towards tackling discrimination. We are implementing pay equity policy for our contracted @BCCIWomen cricketers. The match fee for both Men and Women Cricketers will be same as we move into a new era of gender equality in 🇮🇳 Cricket. pic.twitter.com/xJLn1hCAtl
— Jay Shah (@JayShah) October 27, 2022
बता दें कि अनुबंधित खिलाड़ियों के लिए वेतन इक्विटी नीति के मुताबिक भारतीय महिला क्रिकेटरों को उनके पुरुष समकक्षों के समान मैच फीस का भुगतान किया जाएगा। जिसके मुताबिक फीस कुछ इस तरह हैं कि टेस्ट के लिए INR 15 लाख, ODI के लिए INR 6 लाख और T20I के लिएINR 3 लाख मैच फीस होगी।





