580000000 प्राइज मनी, चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम के लिए BCCI ने की पुरस्कार राशि की घोषणा

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की विजेता टीम इंडिया के लिए इनामों की बारिश की है. बोर्ड ने चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम यानी टीम इंडिया को 58 करोड़ रुपए के नकद पुरस्कार की घोषणा की है.
यह पुरस्कार खिलाड़ियों, कोचिंग और सहयोगी स्टाफ और अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति को मिलेगा.
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम पर बोर्ड ने रुपयों की बारिश की है. बीसीसीआई ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 58 करोड़ रुपए के इनाम की घोषणा की. बता दें कि भारत ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जो कि 9 मार्च को दुबई में हुआ था, में न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की थी. इस जीत के साथ भारत तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी की विजेता बनीं. यह एक साल में भारत की दूसरी आईसीसी ट्रॉफी भी है. भारत ने पिछले साल 29 जून को टी20 वर्ल्ड कप भी जीता था.
भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने टीम इंडिया को दिए जाने वाले इनाम की घोषणा गुरुवार को की. यह इनामी राशि खिलाड़ियों के साथ-साथ कोचिंग और सपोर्ट स्टाफ और अजित आगरकर की अध्यक्षता वाली सेलेक्शन कमेटी के सदस्यों में बांटी जाएगी. बीसीसीआई ने अपने बयान में इनाम का विस्तृत विवरण नहीं दिया है. बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा, ‘लगातार 2 आईसीसी खिताब जीतना खास है. यह इनाम टीम इंडिया की प्रतिबद्धता और उत्कृष्टता का सम्मान है.’
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





