BCCI ने किया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2024-25 का ऐलान, श्रेयस अय्यर और ईशान किशन की एंट्री

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2024-25 सत्र (1 अक्टूबर, 2024 से 30 सितंबर, 2025) के लिए टीम इंडिया के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का एलान कर दिया है. बीसीआई ने इस बार कुल 34 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में शामिल किया है. इस कॉन्ट्रेक्ट में श्रेयस अय्यर और ईशान किशन की वापसी हुई है जिन्हें पिछले साल बाहर कर दिया गया था.
बोर्ड द्वारा जारी लिस्ट में कुल 34 प्लेयर्स शामिल हैं. उम्मीद के मुताबिक रोहित शर्मा, विराट कोहली को ए प्लस केटेगरी में ही रखा गया है, इसमें कुल 4 प्लेयर्स शामिल हैं. घरेलु सीरीज नहीं खेलने के कारण श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को बीसीसीआई ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर किया था. इस सीजन अच्छे प्रदर्शन के चलते श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को BCCI ने गिफ्ट दिया है. बीसीसीआई ने नए अनुबंध में श्रेयस अय्यर को ग्रेड बी और ईशान किशन को ग्रेड सी में शामिल किया है.
ग्रेड A+ में शामिल भारतीय क्रिकेटर्स
रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा.
ग्रेड A में शामिल भारतीय क्रिकेटर्स
मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत.
ग्रेड B में शामिल भारतीय क्रिकेटर्स
सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर.
ग्रेड C में शामिल भारतीय क्रिकेटर्स
रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, रजत पाटीदार, ध्रुव जुरेल, सरफ़राज़ खान, नितीश कुमार रेड्डी, ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, आकाश दीप, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा.





