खेलताज़ा खबरें

BCCI का अहम फैसला, राहुल द्रविड़ बने रहेंगे टीम इंडिया के कोच

नई दिल्ली: विश्व कप खत्म होने के बाद से राहुल द्रविड़ के भारतीय टीम के कोच पद से हटाने की खबरों पर विराम लगाते हुए BCCI ने मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और टीम इंडिया के सहयोगी स्टाफ (सीनियर पुरुष) के लिए कॉन्ट्रेक्ट को बढ़ाने का फैसला किया है. हाल ही में संपन्न आईसीसी पुरुष क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप  2023 के बाद द्रविड़ का कॉन्ट्रेक्ट समाप्त हो गया था. इसके बाद पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा को टी20 टीम का कोच बनाए जाने की चर्चा थी, लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया था.

 

बीसीसीआई ने द्रविड़ के साथ चर्चा की और आखिर में सर्वसम्मति से कार्यकाल को आगे बढ़ाने का फैसला किया है. बोर्ड ने भारतीय टीम को तैयार करने में द्रविड़ की महत्वपूर्ण भूमिका की तारीफ की है और उनके साथ कॉन्ट्रेक्ट को बढ़ाने का अहम फैसला किया है.

 

राहुल द्रविड़ ने फिर से कोच बनने के बाद कहा, टीम इंडिया के साथ पिछले 2 साल यादगार रहे हैं. साथ में हमने उतार-चढ़ाव भी देखे हैं और इस पूरी यात्रा के दौरान मुझे सभी का समर्थन भी मिला. हमने ड्रेसिंग रूम में जो संस्कृति स्थापित की है, उस पर मुझे वास्तव में गर्व है. उन्होंने कहा कि जीत हो या हार टीम के ड्रेसिंग रूम का माहौल नहीं बदलता. हमारी टीम के पास जो कौशल और प्रतिभा है, वह अभूतपूर्व है. बोर्ड ने कहा कि राहुल द्रविड़ और एनसीए के हेड वीवीएस लक्ष्मण लगातार अच्छा काम रहे हैं. इससे टीम को सफलता भी मिली है.

 

टीम इंडिया अभी घर में ऑस्ट्रेलिया से टी20 सीरीज खेल रही है. सीरीज के लिए वीवीएस लक्ष्मण कोच के तौर पर जुड़े हुए हैं. टीम को अगले महीने साउथ अफ्रीका का दौरा करना है. इस सीरीज से द्रविड़ वापसी करेंगे. सीरीज में 3 टी20, 3 वनडे और 2 टेस्ट होने हैं. द्रविड़ के अलावा पूरा सपोर्ट स्टाफ के कार्यकाल को भी बढ़ा दिया गया है. इसमें बैटिंग कोच विक्रम राठौर, गेंदबाजी कोच पास म्हाम्ब्रे और फील्डिंग कोच टी दिलीप शामिल हैं.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button