ताज़ा खबरेंमनोरंजन

BB17 को मिला उनका नया विनर, मुनव्वर फारूकी बने बिग बॉस 17 के विजेता

नई दिल्ली: बहुचर्चित शो बिग बॉस 17 को आखिरकार उसका नया विजेता मिल गया है. बीते दिन रविवार को मुनव्वर फारूकी ने बिग बॉस 17 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. वहीं उनके साथ मुकाबले में अभिषेक कुमार वोटिंग के चलते वह फर्स्ट रनर अप बने. फिनाले में मुनव्वर, अभिषेक और मनारा चोपड़ा टॉप 3 फाइनलिस्ट थे.

 

बिग बॉस के 17वें सीजन में शुरु से ही मुनव्वर फारूकी काफी चर्चा में रहे. इतना ही नहीं शो के अंदर मुनव्वर फारूकी की पर्सनल लाइफ भी काफी सुर्खियों में रही.

 

बिग बॉस 17 में अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारुकी, अभिषेक कुमार, अरुण माशेट्टी और मन्नारा चोपड़ा टॉप 5 फाइनलिस्ट रहे. इन पांचों में से फिनाले की ट्रॉफी किसके हाथ लगेगी, इसे लेकर काफी लंबे समय तक सस्पेंस बना रहा. हालांकि लास्ट में शो के होस्ट सलमान खान ने वोटिंग के चलते मुनव्वर फारुकी को शो का विनर घोषित किया.

 

मुनव्वर की जीत के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने अपना प्यार दिखाया और जीत पर अपनी प्रतिक्रियाएं साझां करना शुरू कर दीं….

https://twitter.com/MKJ_AHMEDABAD/status/1751777907318661136

https://twitter.com/Nisabd_76/status/1751800292042272785

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button