Bank Holiday: अगले साल की शुरुआत जनवरी में ही पड़ रही हैं बैंकों में इतनी छुट्टियां, 15 दिन बंद रहेंगे बैंक
Bank Holiday: अगले साल की शुरुआत जनवरी में ही पड़ रही हैं बैंकों में इतनी छुट्टियां, 15 दिन बंद रहेंगे बैंक
कुछ ही दिनों में साल 2022 का अंत होने वाला है और आने वाले 2023 की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में सरकारी व निजी क्षेत्रों में काम करने वाले विभागों ने आने वाले साल में छुट्टियों की सूची बनाना तैयार कर दी है। इसी क्रम में RBI ने भी बैंकों में आने वाले साल की छुट्टियों की सूची जारी कर दी है। गौर करने वाली बात यह है कि साल के शुरुआती महीने जनवरी में ही बैंकों में 15 दिन की छुट्टियां होने जा रही है। तो आईये जानते हैं साल 2023 के जनवरी महीने में बैंकों की छुट्टियां की सूची
15 दिनों तक बंद रहेंगे बैंक
- 1 जनवरी 2023 – रविवार- नए साल के मौके पर देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
- 2 जनवरी 2023 – सोमवार- मिजोरम में नए साल की छुट्टी पर बैंकों का अवकाश रहेगा।
- 11 जनवरी 2023 – बुधवार – मिशनरी दिवस पर मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे।
- 12 जनवरी 2023 – गुरुवार – स्वामी विवेकानंद जयंती पर पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे।
- 16 जनवरी 2023 – सोमवार – उझावर थिरुनाली पर पांडिचेरी और तमिलनाडु में और कनुमा पांडुगा पर आंध्र प्रदेश में बैंकों का अवकाश रहेगा।
- 23 जनवरी, 2023 – सोमवार – असम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर बैंक बंद रहेंगे।
- 25 जनवरी, 2023 – बुधवार – राजत्व दिवस के कारण हिमाचल प्रदेश में बैंकों का अवकाश रहेगा।
- 26 जनवरी, 2023- गुरुवार – गणतंत्र दिवस के मौके पर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
- 31 जनवरी, 2023- मंगलवार – मी-दम-मी-फी के कारण असम में बैंक बंद रहेंगे।
इन दिनों को हैं वीकेंड हॉलिडे
बता दें कि पहली छुट्टी नये साल 1 जनवरी 2023 यानी रविवार को पड़ रही है। इसके अलावा 8 जनवरी, 15 जनवरी, 22 जनवरी और 29 जनवरी को भी संडे है, जिसके कारण देश के सभी बैंक बंद रहेंगे। वहीं 14 जनवरी को दूसरा और 28 जनवरी को चौथा शनिवार पड़ रहा है। इसी के साथ 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समेत कई त्योहारों पर भी बैंक नहीं खुलेंगे।






Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?