ताज़ा खबरें

बांग्लादेश में 51.7 फीसदी बढ़ें पेट्रोल-डीजल के दाम, जाने क्या हैं नए दाम

बांग्लादेश में 51.7 फीसदी बढ़ें पेट्रोल-डीजल के दाम, जाने क्या हैं नए दाम

 

श्रीलंका के बाद अब बांग्लादेश आर्थिक संकट के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। आलम यह है कि यहाँ की सरकार को पेट्रोल-डीजल के दामों में 50 फीसद तक की बढ़ोतरी करनी पड़ी। बांग्लादेश की सरकार ने कल रात यहां अचानक पेट्रोल डीजल के दामों में 51.7 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी। बढ़ती महंगाई के कारण जनता सड़क पर उतर आई है। देश के कई शहरों में प्रदर्शन चल रहे हैं। गुस्साई जनता ने पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया है। बांग्लादेश में जो वर्तमान हालात हैं उससे साफ है कि स्थितियां और बिगड़ सकती हैं। बता दें कि ऐसा देश के इतिहास में पहली बार है कि जब पेट्रोल-डीजल के भाव में इतनी ज्यादा बढ़ोत्तरी हुई है. यह अब तक की पेट्रोल-डीजल की कीमतों में सबसे बड़ी वृद्धि बताई जा रही है.

पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें रात 12:00 बजे से लागू हो गई हैं।  नई कीमतों के अनुसार 1 लीटर ऑक्टेन की कीमत अब 135 टका हो गई है, जो कि 89 टका की पिछली दर से 51.7 प्रतिशत अधिक है। मालूम हो कि बांग्लादेश में अब एक लीटर पेट्रोल की कीमत  130 टका है, यानी कि बीती रात से इसमें 44 टका या फिर 51.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसकी कीमत बढ़ने से रोजाना की जरूरत की हर चीजों की कीमतें बढ़ जाएंगी।

बढ़ीं हुई कीमतों को लेकर सरकार ने सफाई देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार (International Market) में ईंधन के दाम में हुई वृद्धि के कारण यह फैसला लिया गया है। सरकार के पेट्रोलियम मंत्रालय का कहना है कि कम दाम पर ईंधन बेचने की वजह से बांग्लादेश पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (BPC) को फरवरी से जुलाई के बीच 8,014.51 टका का नुकसान झेलना पड़ा है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button