बेंगलुरु में भारी बारिश से हुआ बुरा हाल, स्कूलों में हुई छुट्टी, इस दिन के बाद मिलेगी रहत, पढ़ें
बेंगलुरु में भारी बारिश से हुआ बुरा हाल, स्कूलों में हुई छुट्टी, इस दिन के बाद मिलेगी रहत पढ़ें
कर्नाटक में इन दिनों बारिश से हालात ख़राब हो गए सामान्य जन जीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। बेंगलुरु में बारिश की स्थिति के चलते सरकार ने स्कूलों में आज यानी 23 अक्टूबर को छुट्टी का ऐलान कर दिया है। बेंगलुरु में पिछले तीन दिन से लगातार बारिश के कारण कई आवासीय क्षेत्रों में बाढ़ आ गई है और सड़कों पर जलभराव हो गया है। बता दें कि भारी बारिश से करीब पांच लोगों की मौत हो गयी।
BENGALURU city needs a strong, powerful & solely dedicated MINISTER & MAYOR to look into the city’s needs, who can be held accountable for the city’s Urban infrastructure#KarnatakaRains #BengaluruRains #BangaloreRains #Bangalore pic.twitter.com/tdIfTD7PC9
— Karnataka Weather (@Bnglrweatherman) October 22, 2024
अक्टूबर, 2024 में बेंगलुरु और उसके आस-पास के इलाक़ों में बे मौसम मूसलाधार बारिश हुई। इससे रोज़मर्रा के जीवन में व्यवधान और अराजकता फैल गई। शहर की जल निकासी ठप, बिजली व्यवस्था ठप। कई इलाक़ों में गंभीर जलभराव हो गया। आउटर रिंग रोड और कोरमंगला से लेकर इंदिरानगर और बेलंदूर के आस-पास के इलाक़ों तक। जलभराव माने भारी ट्रैफ़िक जाम। बसें, कारें और ऑटो सहित सभी निजी और सार्वजनिक ट्रांसपोर्ट बंद।
बेंगलुरु में भारी बारिश के चलते पूर्वी हिस्से में होरमावु अगरा इलाके में कल एक निर्माणाधीन इमारत ढह गयी थी जिससे एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। साथ ही इमारत के ढहने से कई लोगों के फंसे होने की आशंका है, राहत और बचाव अभियान जारी है। अब बैंगलोर में रहने वाले लोगों को इंतजार है कि उन्हें बारिश से कब राहत मिलने वाली है। इसी को लेकर मौसम विभाग ने बड़ा अपडेट दिया है।
मौसम विभाग की माने तो बैंगलोर के लोगों को 25 अक्टूबर के बाद बारिश से राहत मिल सकती है। बैंगलोर के लोगों को आने वाले दो दिनों तक बारिश का सामना करना पड़ेगा। आईएमडी (IMD) से मिली जानकारी के मुताबिक आज यानी 23 अक्टूबर के दिन बैंगलोर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं 24 अक्टूबर के दिन बैंगलोर में हल्की से मध्यम बारिश होगी। इसके अलावा 25 अक्टूबर के दिन शहर के लोगों को बूंदाबांदी देखने को मिलेगी.






naturally like your web site however you need to take a look at the spelling on several of your posts. A number of them are rife with spelling problems and I find it very bothersome to tell the truth on the other hand I will surely come again again. Catch dubai racing — behind‑the‑scenes and paddock shots. mobile and desktop friendly. track conditions, post‑race interviews, stats and timings. low‑latency HD streaming.
hgh kaufen legal
References:
git.caolongle.com