खेलताज़ा खबरें

BAN vs AFG: रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर अफगानिस्तान ने रचा इतिहास, सेमिफाइनल में की एंट्री

 नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 (T20 World cup 2024) के सुपर 8 का आखिरी मुकाबला अफगानिस्तान और बांग्लादेश (Afghanistan vs Bangladesh) के बीच खेला गया. इस मुकाबले में लो स्कोर, बारिश और आखिरी ओवर तक रोमांच चला बावजूद इसके इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने शानदार जीत दर्ज की और सेमीफाइनल में जगह बना ली. इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया इस वर्ल्डकप से बाहर हो गई है. वही इंडिया जिसने बीते दिन कंगारुओं को हराया था वह भी सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई है.

 

सेंट विसेंट में खेले गए इस मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. हालांकि अफगानिस्तान के बल्लेबाज खासा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके और 5 विकेट पर महज 115 रन ही बना पाए. अफगानिस्तान की ओर से ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज ने सर्वाधिक 55 गेंदों में 43 रन बनाए. वहीं बारिश के कारण 1 ओवर घटाकर बांग्लादेश की टीम को 114 रन का लक्ष्य दिया गया. जिसका पीछा करते उतरी बांग्लादेश महज 105 पर ऑल आउट हो गई.

 

बात करें प्रदर्शन की तो बांग्लादेश के लिए रिशाद हौसेन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए कुल 3 विकेट अपने नाम किए. वहीं अफगानिस्तान की गेंदबाजी की शान रहे राशिद और नवीन जिन्होने अपने स्पेल में 4-4 विकेट लेकर बांग्लादेश की कमर तोड़ दी और टीम की जीत दिलाकर इतिहास रच दिया.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button