ताज़ा खबरें

बदलापुर दुष्कर्म मामला: आरोपी के पिता ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर की याचिका

बदलापुर मामला: आरोपी अक्षय शिंदे के पिता ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की है. याचिका में आरोपी अक्षय शिंदे के पिता अन्ना शिंदे ने मामले की विशेष जांच दल(SIT) से जांच कराने की मांग की है. अन्ना शिंदे ने वकील अमित कटरनवारे के जरिए दायर अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि उनके बेटे की फर्जी मुठभेड़ में हत्या की गई है.

 

बता दें कि बदलापुर दुष्कर्म मामले में आरोपी अक्षय शिंदे के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. परिजनों का कहना है कि अक्षय को फर्जी एनकाउंटर कर प्लानिंग से मारा गया है. परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया है. वहीं आरोपी के पिता ने आरोपों के साथ बॉम्बे उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है. याचिका में मामले की जांच स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम से कराने की मांग की है.

 

बता दें कि बादलपुर स्कूल में मासूम बच्चियों के शोषण के मामले में गिरफ्तार आरोपी अक्षय शिंदे की बीते दिन 23 सितंबर को पुलिस एंकाउंटर में मौत हो गयी थी. बताया जा रहा था कि आरोपी अक्षय ने पहले पुलिस का हथियार छीनकर गाड़ी में पुलिस पर फायरिंग की, जिसमें एक पुलिस अधिकारी घायल हो गया. इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की जहां अक्षय शिंदे को गोली लगयी.  गंभीर हालत में पुलिस उसे स्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उसकी मौत हो गई है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button