भारतराजनीति

Baba Siddique की मौत के बाद पप्पू यादव ने लॉरेंस बिश्नोई को दी खुली चुनौती

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और तीन बार के विधायक बाबा सिद्दीकी की हत्या को लेकर अब राजनीति शुरू हो गई है. विपक्ष शिंदे सरकरा पर हमलावर है कि जब इतने बड़े नेता की हत्या हो सकती है तो राज्य में जनता कितनी सुरक्षित है. इस बीच बिहार के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को खुली चुनौती दी है.

 

बिहार में पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने इस मामले में बड़ा बयान दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, अगर जेल में बैठा एक दो टके का बदमाश कभी मूसेवाला को मार रहा है तो कभी करणी सेना प्रमुख की हत्या कर दे रहा है और अब बाबा सिद्दीकी को मरवा दिया. उन्होने आगे कहा कि कानून उन्हें अनुमति दे तो वह महज 24 घंटे में इस बदमाश के पूरे नेटवर्क को तबाह कर सकते हैं.

 

पप्पू यादव ने आगे लिखा,

बिहार में पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने इस मामले में महाराष्ट्र सरकार को घेरते हुए लिखा, महाराष्ट्र में महाजंगलराज Y सिक्योरिटी सुरक्षा समर्थक पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी जी की हत्या इसका शर्मनाक प्रमाण!

बिहार के बेटे बाबा सिद्दीकी की हत्या अत्यंत दुखद है, BJP गठबंधन सरकार अपने दल के इतने रसूख वाले नेताओं की रक्षा न कर पा रही है तो आम लोगों का क्या होगा?

Click here for Latest Fact Checked News On NewsMobile WhatsApp Channel

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button