मनोरंजन

टाइगर की वापसी के साथ ‘बागी 4’ का टीजर धमाका, एक्शन में छुपा है बड़ा ट्विस्ट!

फैंस के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार 11 अगस्त को टाइगर श्रॉफ की आने वाली फिल्म ‘बागी 4’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। टीजर में टाइगर एक बार फिर अपने दमदार और आक्रामक अंदाज में नजर आ रहे हैं। वह बिना किसी दया के अपने दुश्मनों पर तेज़ और जबरदस्त हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff)


टीजर की लंबाई लगभग 1 मिनट 49 सेकेंड है। इसकी शुरुआत टाइगर के डायलॉग से होती है, जिसमें वे कहते हैं, “जरूरत और जरूरी में फर्क होता है।” इसके बाद वे गुस्से में हथियार लेकर अपने विरोधियों पर हमला करते हैं, जो काफी प्रभावशाली और रोमांचक लग रहा है।

फिल्म के इस रोंगटे खड़े कर देने वाले टीजर को देखकर फैंस में फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ गया है। ‘बागी 4’ में एक्शन और ड्रामा का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा, जो दर्शकों को पूरी तरह बांध कर रखेगा।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button