Ayushman Bharat: घर बैठे जानें कि किस अस्पताल में होगा मुफ्त इलाज, जाने कार्ड अप्लाई प्रोसेस

भारत सरकार द्वारा चलाई जाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थ इंश्योरोंस योजनाओं में से एक आयुष्मान भारत योजना में हालही में भारत सरकार ने नियमों में बदलाव करते हुए 70 साल से अधिक उम्र वाले सभी वृद्धजनों को भी इस योजना में शामिल किया गया था. बदलाव के बाद अब 70 साल से अधिक उम्र वाले बुजुर्ग भी 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज का लुत्फ उठा सकेंगे. लेकिन क्या आपको पता है हि जिस तरह सरकार ने आपके इलाज के लिए इतनी सुविधा की है वैसे ही सरकार ने एक और बड़ी दिलचस्प सुविधा नागरिकों को दी है. तो चलिए बताते है कि आखिर क्या है वह सुविधा
घर बैठे जानें कि कौन से अस्पताल में होगा फ्री इलाज
जी हां अब आप घर बैठे ही यह पता कर सकते हैं कि आखिर कौनसे अस्पताल में आपका इलाज फ्री में हो सकता है. तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर यह कैसे संभव है.
अपको बता दें कि यह जानने के लिए आपको परेशान नहीं होना पड़ेगा. आपको सिर्फ हमारे द्वारा बताई हुई 4 स्टेप्स को फॉलो करना है और फिर आप घर बैठे यह पता कर सकते हैं कि आपके शहर या राज्य में मौजूद कौनसा अस्पताल आयुष्मान कार्ड से मुफ्त में इलाज कर रहा है.

Step 1 सबसे पहले आपको गवर्नमेंट की आधिकारिक साइट pmjay.gov.in पर जाना है.
Step 2 जैसे ही साइट ओपन होगी आपको वहां Menu में जाकर Find Hospital ऑप्शन पर क्लिक करना है.
Step 3 ऑप्शन के बाद नए पेज पर आपको अपने राज्य का नाम, जिला और हाॉस्पिटल का प्रकार (Private or Government) जैसी जानकारी भरनी होगी. इसमें आप अपनी बीमारी का प्रकार जिसका आपको इलाज कराना है वह भी भर सकते हैं.
Step 4 सभी जानकारी को भरने के बाद आपको कैप्चा कोड डालकर सर्च के विकल्प पर क्लिक करना है जिसके बाद नए पेज पर आपके सामने अस्पताल की पूरी लिस्ट आ जाएगी.
यह तो हो गई बात कि आप कैसे पता करें कि किस अस्पताल में इलाज फ्री है… लेकिन चलिए अब हम आपको बताते हैं कि आखिर आयुषमान कार्ड के लिए आपको अप्लाई कैसे करना है.
- आयुष्मान भारत की आधिकारिक वेबसाइट https://ayushmanbharat.mp.gov.in/ पर जाएं
- साइट ओपन होने के बाद अपना आधार कार्ड या फिर राशन कार्ड नंबर दर्ज करें. जिसके बाद यह जांचा जाएगा कि आप इसके पात्र है या फिर नहीं.
- इसके बाद अपने परिवार की पहचान के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट सबमिट करें.
- अब अप्लाई के ऑप्शन को सेलेक्ट करें, जिसके बाद न्यू पेज ओपन होगा जिसमें एप्लीकेशन फॉर्म होगा.
- आवेदन फॉर्म को भरने के बाद आपको डॉक्यूमेंट्स अपलोड करना होगा.
- डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद आपको ओटीपी वैलिडेशन करना होगा.
- ओटीपी वैलिडेशन होने के बाद आपको फॉर्म को सबमिट करना होगा और फिर आप आयुष्मान कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं.






very informative articles or reviews at this time.
For the reason that the admin of this site is working, no uncertainty very quickly it will be renowned, due to its quality contents.
This is my first time pay a quick visit at here and i am really happy to read everthing at one place