ताज़ा खबरेंराजनीति

पहले हाथ खींचा और फिर जड़ दिया थप्पड़, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर आज सुबह उनके आवास पर साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान हमला हुआ, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, भाजपा नेताओं ने इसकी पुष्टि की.

 

खबरों के अनुसार, बैठक के दौरान, लगभग 30 वर्षीय एक व्यक्ति शिकायतकर्ता के वेश में मुख्यमंत्री के पास आया और अचानक उन्हें थप्पड़ मारने के बाद उनके बाल खींचने लगा. मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत हमलावर को काबू कर लिया. दिल्ली पुलिस का कहना है कि आरोपी ने अपना नाम राजेश खिमजी बताया है और बताया है कि वह राजकोट, गुजरात का रहने वाला है। उसके नाम और पते की पुष्टि की जा रही है. उसके दस्तावेज़ों की जांच भी की जा रही है.

 

भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर ने कहा, “लगभग 35 वर्षीय एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री पर अचानक हमला करने से पहले एक दस्तावेज़ सौंपा. हालाँकि यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि वह किसी राजनीतिक दल से जुड़ा है या नहीं, लेकिन हमले से पहले उसकी टिप्पणियों से संकेत मिलता है कि वह दिल्ली में अपनी स्थिति से असंतुष्ट किसी पार्टी से जुड़ा हो सकता है.”

 

घटना के बाद, मुख्यमंत्री को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया.

 

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और AAP नेता आतिशी ने ट्वीट किया, “दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुआ हमला बेहद निंदनीय है. लोकतंत्र में असहमति और विरोध की जगह होती है लेकिन हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है. उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी. आशा है मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं.”

दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, “मैं जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री पर हुए हमले की कड़ी निंदा करता हूं. वे दिन-रात दिल्ली की चिंता करती हैं. यह विरोधियों की साज़िश है…इसके पीछे एक राजनीतिक साज़िश लगती है. दिल्ली पुलिस इसकी जांच कर रही है. सभी तथ्य सामने आ जाएंगे.”

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button