भारत

दिल्ली में ‘आतिशी’ पारी, मुख्यमंत्री का पदभार संभाला, केजरीवाल के लिए छोड़ी खाली कुर्सी

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी की नई पारी शुरू हो गई है. आतिशी ने आज दिल्ली की आठवीं मुख्यमंत्री के रूप में प्रभार संभाल लिया है. आतिशी ने कार्यभार संभालते यह भी साफ कर दिया है कि, भले ही वह सीएम की कुर्सी पर काबिज है लेकिन अरविंद केजरीवाल ही सर्वोच्य रहेंगे.

मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के इस अवसर पर आतिशी ने कहा, कि मै दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में चार महीने तक उसी तरह काम करूंगी, जैसे भरत ने भगवान राम की खड़ाऊं को सिंहासन पर रखकर काम किया था. आतिशी ने आगे कहा, ‘उम्मीद है कि लोग फरवरी में प्रस्तावित चुनाव में अरविंद केजरीवाल को वापस लेकर आएंगे, तब तक मुख्यमंत्री कार्यालय में उनकी कुर्सी रखी रहेगी. केजरीवाल ने राजनीति में गरिमा और नैतिकता की मिसाल कायम की है, भाजपा ने उनकी छवि बिगाड़ने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी’

 

अतिशी ने आगे कहा, आज मेरे मन में भरत की व्यथा है. भाजपा ने अरविंद केजरीवाल पर कीचड़ उछालने में कोई कसर नहीं छोड़ी. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, जबतक दिल्ली वाले उनकी ईमानदारी सबित नहीं करते वो कुर्सी पर नहीं बैठेंगे और इस्तीफा दे दिया. दिल्ली के लोग दोबारा केजरीवाल को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाएंगे.

 

गौरतलब है कि केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी ने शनिवार को अपने मंत्रीमंडल के साथ दिल्ली की आठवीं मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. मुख्यमंत्री आतिशी शिक्षा, वित्त, बिजली, पानी समेत 13 मौजूदा विभागों (जो पहले उनके पास थे) की जिम्मेदारी अपने हाथ में ली. सौरभ भारद्वाज स्वास्थ्य, शहरी विकास और समाज कल्याण समेत आठ विभागों का प्रभार संभालेंगे. गोपाल राय के पास पर्यावरण समेत तीन विभाग होंगे. कैलाश गहलोत परिवहन, महिला एवं बाल विकास समेत चार विभागों का प्रभार संभालेंगे. इमरान हुसैन खाद्य आपूर्ति और चुनाव विभाग का प्रभार संभालेंगे. मुकेश अहलावत दिल्ली के एससी/एसटी मंत्री बनेंगे, साथ ही श्रम समेत चार और विभाग भी संभालेंगे.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button