केएल राहुल के विनिंग सिक्स पर अथिया शेट्टी ने शेयर की स्टोरी, इंडियन टीम को दी जीत की बधाई

चैंपियंस ट्राफी India VS AUS के सेमीफाइनल में इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को हरा कर फाइनल में एंट्री ले ली. इस जीत के बाद देशवासियों ने तो खुशियाँ मनाई ही पर साथ ही क्रिकेटर्स की पत्नियाँ भी बधाई देने और पति की सराहना करने से पीछे नहीं हटीं. हम बात कर रहे है केएल राहुल की पत्नि अभिनेत्री अथिया शेट्टी की. अथिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच में विकेटकीपर-बल्लेबाज पति केएल राहुल के प्रदर्शन की प्रशंसा की.

मैच के दौरान अथिया ने अपने पति के एल राहुल की मैच के पिच पर बेटिंग करते हुए एक फोटो स्टोरी पर लगायी और उसमें उन्होंने हार्ट (दिल) वाला एक एमोजी लगते हुए के एल राहुल को टैग किया.
अगर बात करें के एल राहुल की तो इस मैच में उन्होंने ओपनिंग ही 6 रन के साथ की, पूरे मैच में उनका प्रदर्शन भी तारीफ-ए-काबिल रहा. पति के पोस्ट के साथ ही ऐक्ट्रेस ने भारतीय टीम को भी ऑस्ट्रेलिया को हरा कर मैच जीतने की बधाई दी. केएल राहुल ने इस मैच में कुल 34 बॉल पर महत्वपूर्ण 42 रन बनाए. इस प्रकार से पूरे मैच में उनका प्रदर्शन भी तारीफ-ए-काबिल रहा.
अथिया शेट्टी को है क्रिकेट का शौक :
अथिया शेट्टी बॉलीवुड अभिनेत्री होने के साथ-साथ क्रिकेट में भी खास रूचि रखती है. अथिया शेट्टी ने 2024 में भारतीय टीम के क्रिकेटर केएल राहुल से शादी की थी. बहुत जल्द दोनों माता-पिता भी बनने वाले है.
भारत ने ऑस्ट्रेलिया से लिया 19 नवम्बर के विश्व कप का बदला :
आपकी जानकारी के लिए बता दें कल के मैच में भारत का प्रदर्शन बहुत ही बेहतरीन रहा. भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हरा कर फाइनल में एंट्री कर ली. भारत ने टॉस के बाद फील्डिंग चुनी वहीँ दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया ने 264 रन बनाये और ऑल आउट हो गयी. इसके बाद भारतीय टीम ने जबरदस्त एंट्री ली और धमाकेदार तरीके से चौके-छक्के मारकर मैच को जीत लिया. कल के मैच में विराट कोहली, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल और केएल राहुल का प्रदर्शन बेहतरीन रहा.





