नेपाल में बस के नदी में गिरने से करीब 27 लोगों की मौत

नेपाल: खबरों के मुताबिक, शुक्रवार को नेपाल के तनाहुन जिले में एक भारतीय यात्री बस के मार्स्यांगडी नदी में गिर जाने से कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई. जब बस नदी में गिरी तो उसमें 40 यात्री सवार थे.
जिला पुलिस कार्यालय तनाहुन के डीएसपी दीपकुमार राया ने कहा, “यूपी एफटी 7623 नंबर प्लेट वाली बस नदी में गिर गई और नदी के किनारे पड़ी हुई है.”
जिला पुलिस कार्यालय तनहुन के DSP दीपकुमार राया ने पुष्टि की, UP FT 7623 नंबर प्लेट वाली बस गोरखपुर से यात्रियों को लेकर नेपाल लेकर गयी थी, जो शुक्रवार को हादसे का शिकार हो गई. बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी. वहीं उत्तर प्रदेश राहत आयुक्त ने कहा, ” नेपाल की घटना के संबंध में हम यह पता लगाने के लिए संपर्क स्थापित कर रहे हैं कि क्या बस में उत्तर प्रदेश का कोई व्यक्ति था या नहीं.
इस बीच, उत्तर प्रदेश राहत आयुक्त ने कहा, “नेपाल घटना के संबंध में, हम यह पता लगाने के लिए संपर्क स्थापित कर रहे हैं कि क्या उत्तर प्रदेश का कोई व्यक्ति बस में था.”
अधिकारी के अनुसार, बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी.





