Asian Games 2023: भारतीय खिलाड़ियों ने एशियाई गेम्स में बजाया बिगुल, हिस्से आए 5 पदक, तीन रजत और दो कांस्य पदक

Asian Games 2023: भारतीय खिलाड़ियों ने एशियाई गेम्स में बजाया बिगुल, हिस्से आए 5 पदक, तीन रजत और दो कांस्य पदक
एशियन गेम्स 2023 की आधिकारिक शुरुआत हो चुकी है। इनका आयोजन चीन के हांगझोऊ में हो रहा है। इस दौरान एशियन गेम्स में भारत के कुल 655 प्लेयर्स 41 खेलों में देश को मेडल दिलाने के लिए तैयार हैं। भारतीय खिलाड़ियों ने एशियाई गेम्स के मैदान में बिगुल बजा दिया है। इस दौरान भारतीय महिला शूटिंग टीम ने देश को एशियन गेम्स 2023 का पहला मेडल दिलाया। मेहुली घोष, रमिता और आशी की तिकड़ी ने सिल्वर मेडल पर कब्जा किया। वहीं, रोइंग खेल में अरविंद और अर्जुन की जोड़ी ने रजत पदक को अपने नाम किया।
बताते चलें कि भारतीय महिला क्रिकेट आज सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश से भिड़ रही है। टीम अगर बांग्लादेश को हराने में सफल रहती है, तो भारतीय महिला क्रिकेट टीम एशियन गेम्स में मेडल कन्फर्म हो जाएगा।
देखें अब तक के अपडेट्स:
पुरुषों के रोइंग पेयर मैच में लेख राम ब्रॉन्ज मेडल जीता और कहा कि हम बहुत खुश हैं। हम इस इवेंट के लिए 2-3 सालों से अभ्यास कर रहे थे और आज हमारी मेहनत रंग लेकर आई है। मैं इसका श्रेय अपने सभी कोच और अपने परिवार के सदस्यों को देता हूं।
#WATCH हम बहुत खुश हैं। हम इस इवेंट के लिए 2-3 सालों से अभ्यास कर रहे थे और आज हमारी मेहनत रंग लेकर आई है। मैं इसका श्रेय अपने सभी कोच और अपने परिवार के सदस्यों को देता हूं: पुरुषों के रोइंग पेयर मैच में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर लेख राम, हांग्जो, चीन pic.twitter.com/elvjalHeCm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 24, 2023
#AsianGames2023। लेख राम और बाबू लाल यादव की जोड़ी ने रोइंग में ब्रॉन्ज मेडल जीता। एशियन गेम्स में भारत का यह तीसरा पदक और रोइंग में दूसरा पदक है। pic.twitter.com/d53sHhf2vm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 24, 2023
#HangzhouAsianGames: शूटर आशी चौकसे ने भारतीय महिला टीम 10 मीटर एयर राइफल में रजत पदक जीता। https://t.co/msklbXxePy pic.twitter.com/8Aro0M8Ryj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 24, 2023
हांग्जो एशियन गेम्स: भारतीय रोवर अर्जुन लाल और अरविंद सिंह ने पुरुषों की लाइटवेट डबल स्कल्स में 6.28.18 के समय के साथ रजत पदक जीता।
(तस्वीर सोर्स: भारतीय ओलंपिक संघ) https://t.co/112yQhaRyM pic.twitter.com/zRglFRGF4s
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 24, 2023





