खेलताज़ा खबरें

Asia Cup 2023: भारत बनाम पाकिस्तान का मुकाबला कल रिजर्व-डे पर खेला जाएगा, बारिश की वजह से लिया गया ये फैसला 

Asia Cup 2023: भारत बनाम पाकिस्तान का मुकाबला कल रिजर्व-डे पर खेला जाएगा, बारिश की वजह से लिया गया ये फैसला 

 

भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप के सुपर-4 का तीसरा मुकाबला अब सोमवार को रिज़र्व डे पर होगा। बारिश के कारण खेल बाधित होने की वजह से भारत-पाकिस्तान मैच कल 24.2 ओवर के बाद फिर से शुरू होगा। भारत के 24.1 ओवर में 147/2 रन बनाने के बाद आज कोई खेल संभव नहीं हो सका। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 24.1 ओवर में दो विकेट गंवाकर 147 रन बना लिए हैं। फिलहाल विराट कोहली 16 गेंदों में आठ रन बनाकर और केएल राहुल 28 गेंदों में 17 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच अब तक तीसरे विकेट के लिए 38 गेंदों में 24 रन की साझेदारी हो चुकी है।

इसके अलावा आज हमे भारत के कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल दोनों की तूफानी पारी देखने को मिली। रोहित शर्मा ने 49 गेंदों में छह चौके और चार छक्के की मदद से 56 रन की पारी खेली। वही, शुभमन गिल ने अपना वनडे करियर का आठवां अर्धशतक लगाया। वह 52 गेंदों में 10 चौके की मदद से 58 रन बनाकर आउट हुए।

आपको बता दे कि कल तीन बजे से मैच की शुरुआत वहीं से होगी, जहां आज बारिश की वजह से रोका गया था, यानी भारतीय पारी के 24.1 ओवर से। हालाँकि अगर कल भी बारिश हुई तो डकवर्थ लुईस नियम का इस्तेमाल किया जाएगा।

गौरतलब है कि दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले मैच को लेकर फैंस काफी रोमांचित थे, लेकिन पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रुक-रुक कर हुई बारिश ने क्रिकेट प्रेमियों को काफी निराश किया और अंततः  अंततः दोनों टीमों के कप्तानों से चर्चा करने के बाद मैदानी अंपायरों ने मैच को रद्द घोषित कर दिया।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविंद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज

पाकिस्तान

फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और हारिस राऊफ

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button