खेलताज़ा खबरें

Asia Cup 2023: भारत ने नेपाल को 10 विकेट से करारी शिकस्त देकर सुपर-फोर में की एंट्री

Asia Cup 2023: भारत ने नेपाल को 10 विकेट से करारी शिकस्त देकर सुपर-फोर में की एंट्री

 

बीते सोमवार को पल्लेकल इंटरनेशनल स्टेडियम में एशिया कप का अहम मुक़ाबला हुआ। यह मुक़ाबला भारत और नेपाल के बीच खेला गया। इस दौरान भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद अनुभवहीन नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 230 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। हालांकि, बारिश की वजह से डकवर्थ लुईस नियम के तहत भारत को 23 ओवर में 145 रन का लक्ष्य मिला। जिसे भारतीय टीम ने आसानी से बिना कोई विकेट गंवाए हांसिल कर दिया और नेपाल को 10 विकेट से करारी शिकस्त देकर सुपर-फोर में एंट्री कर ली।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. भारतीय फैन्स के लिए इस मैच में बुरी खबर है कि भारतीय तेज गेंदबाज बुमराह इस मैच में बाहर हैं।

दरअसल, जसप्रीत बुमराह पहली बार पिता बने जिसके चलते वह भारत लौटे और इस खेल का हिस्सा नहीं थे। उनके स्थान पर मोहम्मद शमी को टीम में लाया गया है. बता दें कि, शमी को पाकिस्तान के खिलाफ मैच में टीम में शामिल नहीं किया गया था. 

बात करें मुकाबले की तो नेपाल की टीम अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 238 रन के बड़े अंतर से हार चुकी है. वहीं भारत और पाकिस्तान का मुकाबला बारिश के कारण कैंसिल हो गया. इस कारण दोनों ही टीमों को एक-एक अंक मिले. पाकिस्तान ने सुपर-4 के लिए क्वालिफाई कर लिया है. वहीं भारत और नेपाल का मैच नॉकआउट की तरह है. यह मैच जीतने वाली टीम सुपर-4 में जगह पक्की कर लेगी, जबकि हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी.

 

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button