खेल

Asia Cup 2022: हॉन्ग कॉन्ग को 40 रनों से हराकर सुपर 4 में पहुंचा भारत

दुबई: भारत ने हॉन्ग कॉन्ग को 40 रन से हराकर सुपर फोर में अपनी जगह बना ली है. इस जीत के साथ भारत एशिया कप में अफगानिस्तान के बाद शीर्ष ग्रुप में प्रवेश करने वाली दूसरी टीम बन गई है.

 

विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव की 42 गेंदों पर 98 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी ने भारत को 20 ओवरों में 193 रनों का लक्ष्य दिया. सूर्यकुमार यादव ने आक्रमक पारी खेलते हुए 26 गेंदों में छह चौकों और छह छक्कों की मदद से 68 रन की दमदार पारी खेली.

 

विराट कोहली ने अर्धशतक बनाया और 44 गेंदों में 59 रन बनाकर रोमांचक वापसी की. कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल संतुलित शुरुआत देने में सफल रहे.

 

भारतीय गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व किया और एक विकेट हासिल किया. हॉन्ग कॉन्ग ने बाबर हयात की 35 गेंदों में 41 रन की पारी की मदद से 152 रन बनाए.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button