IND vs AUS Test: गाबा में घमंड… तो पर्थ में तोड़ा अहंकार, INDIA ने पर्थ में रचा इतिहास

इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया 5 मैच की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला मुकाबला पर्थ में खेला गया. जहां जसप्रीत बुमराह की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने इस मुकाबले में 295 रनों से जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया. भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसके किले (पर्थ) में दूसरी पारी में 238 रनों पर ढ़ेर करते हुए सीरीज का पहला टेस्ट अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है.
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों से हराकर 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की। #INDvAUS #Jaspritbumrah𓃵 #ViratKohli𓃵 #Siraj #YashasviJaiswal
(फोटो सौजन्य: BCCI) pic.twitter.com/MW5ZzV8Key
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) November 25, 2024
बता दें कि यह पहली बार है जब किसी भी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उनके किले कहे जाने वाले पर्थ में हराया है. इस लिहाजा भारत की यह अब तक की सबसे बड़ी जीत है और इस जीत के साथ भारत ने इतिहास रच दिया है.
पहली पारी में महज 150 रन पर सिमट चुकी टीम इंडिया ने वापसी करते हुए 46 रनों की बढ़त के साथ दूसरी पारी में जायसवाल और विराट कोहली के शतक के दम पर 487 रनों का स्कोर बनाया और पारी को घोषित किया, जिसके बाद भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 534 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया था. दूसरी पारी में गेंदबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने कंगारुओं को मैदान पर टिकने नहीं दिया. भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने 3 महत्वपूर्ण विकेट लेकर अपने प्रतिद्वंधी की कमर तोड़ कर रख दी. वहीं उनका साथ दे रहे तेज गेंदबाज सिराज ने भी 3 विकेट अपने नाम किए. अन्य गेंदबाजों की बात करें तो नितीश रेड्डी ने अपने डेब्यू मैच में अपना पहला विकेट हासिल किया वहीं हर्षित राणा ने भी 1 विकेट हासिल किया, वॉशिंगटन सुंदर ने अपने नाम 2 विकेट दर्ज किए.
बता दें कि टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारतीय टीम की ऑस्ट्रेलिया की धरती पर रनों के लिहाज से यह सबसे बड़ी टेस्ट जीत है. इससे पहले टीम इंडिया ने साल 1977 में मेलबर्न में खेले गए टेस्ट मैच में 222 रनों से जीत हासिल की थी. अब टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में सबसे बड़ी हार का दर्द दिया है.
दरअसल, टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में आज तक इतना बड़ा टारगेट चेज नहीं हुआ है. टेस्ट क्रिकेट में हाइएस्ट चेज का वर्ल्ड रिकॉर्ड 418 रनों का है.





