जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सेना ने दो आतंकियों को किया ढेर
जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच रात भर शुरू हुई गोलीबारी अभी भी जारी है. सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच चल रही मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर हो गए हैं. सेना के अनुसार सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है.
अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ जिले के चक टप्पर क्रीरी इलाके में हुई. इलाके में दो से तीन आतंकवादी छिपे हुए हैं. मारे गए आतंकवादियों की पहचान और उनके समूह का पता लगाया जा रहा है.
इससे पहले शुक्रवार को किश्तवाड़ जिले के चटरू गांव में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में दो सैनिक मारे गए और दो अन्य घायल हो गए. मुठभेड़ तब शुरू हुई जब सेना और पुलिस की एक संयुक्त सुरक्षा टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर छत्रू बेल्ट के नैडगाम इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया.
बता दें जम्मू-कश्मीर में तीसरे और अंतिम चरण में बारामूला, कुपवाड़ा और बांदीपोरा जिलों में एक अक्टूबर को मतदान होना है.





