एरिज़ोना में चार्ली किर्क को श्रद्धांजलि, पत्नी एरिका किर्क ने दी भावुक संदेश

अमेरिका के जाने-माने कंजरवेटिव कार्यकर्ता चार्ली किर्क को श्रद्धांजलि देने के लिए हजारों लोग स्टेट फार्म स्टेडियम में एकत्र हुए। पिछले हफ्ते यूटा वैली यूनिवर्सिटी में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी। श्रद्धांजलि सभा में उनकी पत्नी एरिका किर्क पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आईं। भावनाओं से भरी आवाज़ में, लेकिन मजबूती के साथ उन्होंने माफ़ी, सहनशीलता और प्रेम का संदेश दिया। उन्होंने कहा, “मैं उसे माफ़ करती हूं क्योंकि मसीह ने भी यही किया था।” हालांकि उन्होंने हमलावर का नाम नहीं लिया।
एरिका ने बताया कि चार्ली का जीवन युवा पुरुषों को नफ़रत और ग़ुस्से की भावना से दूर ले जाने के लिए समर्पित था। “वो उन युवाओं को बचाना चाहते थे, ठीक उसी की तरह जिसने उनकी जान ले ली,” उन्होंने कहा।
Erika Kirk WOW!!!!!
She is the leader we need and her entire speech was truly amazing!!
God bless @MrsErikaKirk ❤️
— Marjorie Taylor Greene 🇺🇸 (@mtgreenee) September 21, 2025
उन्होंने एक निजी बात भी साझा की, जिसे वो कभी चार्ली से नहीं कह पाईं। आसमान की ओर देखते हुए मुस्कुराई और बोलीं, “मैंने उनके सिर में एक सफेद बाल देखा था, जिसे मैं बताना नहीं चाहती थी। अब उन्हें पता चल गया होगा। माफ़ करना, बेबी।”
चार्ली को याद करते हुए एरिका ने कहा कि वो एक धर्म, देशभक्ति और दया में विश्वास रखने वाले इंसान थे। “जिन लोगों ने चार्ली की हत्या की, उन्हें शायद अंदाज़ा भी नहीं कि उन्होंने क्या किया है। उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति को मारा जो ईश्वर के प्रेम और देशभक्ति का संदेश देता था।”
सभा के अंत में एरिका ने घोषणा की कि वह Turning Point USA संगठन की नई CEO और बोर्ड चेयर बनेंगी — वही पद जिसे चार्ली उनके लिए देखना चाहते थे। उन्होंने वादा किया, “हमारा काम अब और मजबूत होगा। दुनिया को ऐसे संगठन की ज़रूरत है जो युवाओं को ग़लत रास्तों से बचा सके।” Turning Point USA के बोर्ड ने भी एक बयान में उनका समर्थन करते हुए कहा: “हम बुराई के आगे झुकेंगे नहीं। हमारा काम जारी रहेगा।”





