Are You Ready! देवारा का ट्रेलर देखने के लिए हो जाएं तैयार

जूनियर एनटीआर, जान्हवी कपूर और सैफ अली खान अभिनीत तेलुगु फिल्म देवारा: पार्ट 1 की रिलीज से पहले, आज इंटरनेट पर देवारा ट्रेंड करने लगा. जी हां अब आपको तो पता ही है कि साउथ की फिल्म और ऊपर से जूनियर एनटीआर की फिल्म तो ट्रेंड क्यों ना हो. हालांकि ट्रेंड होने की वजह है देवारा का अपकमिंग ट्रेलर. जी हां एक्स पर इस वक्त #DevaraReleaseTrailer ट्रेंड कर रहा है.
बता दें कि कल यानि 22 सितंबर यानि रविवार को देवारा का ट्रेलर रिलीज होने जा रहा है. यूट्यूब पर यह ट्रेलर कल सुबह 11:07 बजे रिलीज होगा जिसे लेकर जूनियर एनटीआर के फैंस दिवाने हो गए हैं. आपको बता दें कि इससे पहले 10 सितंबर को देवारा का पार्ट 1 ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसके बाद अब यह पार्ट 2 होने वाला है.
Devara के ट्रेलर को लेकर T-Series ने ट्वीट किया, तैयार हो जाओ… #DevaraReleaseTrailer कल सुबह 11:07 बजे
GET READY… 🔥🔥🔥#DevaraReleaseTrailer tomorrow at 11:07 AM 🌊#Devara #DevaraOnSep27th
Man of Masses @tarak9999 #KoratalaSiva #SaifAliKhan #JanhviKapoor @anirudhofficial@NANDAMURIKALYAN @RathnaveluDop @sabucyril @sreekar_prasad @Yugandhart_ @YuvasudhaArts @NTRArtsOfficial… pic.twitter.com/jsnWc3PqSH
— T-Series (@TSeries) September 21, 2024
वहीं आपको बता दें कि आंध्र प्रदेश सरकार ने टिकट की कीमतों में अस्थायी बढ़ोतरी और राज्य के भीतर विशेष शो की स्क्रीनिंग को मंजूरी देते हुए एक नोटिस जारी किया.
27 सितंबर से मल्टीप्लेक्स टिकटों की कीमत 135 रुपये प्रति टिकट होगी। सिंगल-स्क्रीन थिएटरों के लिए, उच्च श्रेणी के टिकटों की कीमत 110रु, जबकि निम्न श्रेणी के टिकट 60 रुपये होंगे. ये कीमतें रिलीज के दिन 12 बजे से शुरू होने वाले पहले छह शो के लिए लागू होंगी.
28 सितंबर से देवारा में अगले नौ दिनों तक प्रतिदिन पांच शो होंगे.





