ताज़ा खबरें

कुंभ पर लिखे Apple फाउंडर स्‍टीव जॉब्‍स के पत्र की हुई नीलामी, 4.32 करोड़ में बिका पत्र

महाकुंभ 2025 की शुरुआत 13 जनवरी से हो चुकी है. शीतलहर और घने कोहरे के बीच महाकुंभ के तीसरे दिन भी प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर लाखों श्रद्धालु स्नान में हिस्सा लेने के लिए एकत्र हुए. वहीं बीते दिन मकर संक्रांति पर्व के दौरान अमृत स्नान में भी करोड़ों की संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया. अबतक संगम में 5 करोड़ से ज्यादा लोग आस्था की डुबकी लगा चुके हैं. वहीं इस महाकुंभ में एप्पल को-फाउंडर स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल जॉब्स भी स्नान करने पहुंची है. इसी बीच स्टीव जॉब्स का लिखा हुए पत्र चर्चा का विषय बन गया है.

 

दरअसल, कुंभ को लेकर स्टीव जॉब्स का लिखा एक पत्र 4.32 करोड़ में नीलाम हुआ है. यह पत्र जॉब्स ने अपने मित्र टिम ब्राउन को लिखा था जिसमें उन्होंने आध्यात्मिक आयोजन कुंभ के प्रति अपने आकर्षण को व्यक्त किया था और कुंभ में भाग लेने की इच्छा व्यक्त की थी. स्टीव जॉब्स ने अपने 19वें जन्मदिन, 23 फरवरी को अपने बचपन के दोस्त टिम ब्राउन को संबोधित करते हुए लिखा, यह पत्र स्टीव वोज्नाइक के साथ एप्पल की स्थापना से ठीक दो साल पहले स्टीव जॉब्स ने लिखा था.

 

स्टीव जॉब्स ने पत्र में लिखा

दावा किया गया कि स्टीव जॉब्स ने ब्राउन के लिखे गए खत के जवाब में यह पत्र लिखा था. इसमें वे काफी चिंतित प्रतीत हो रहे हैं. उन्प्होंने अपने कई बार रोने का जिक्र भी इसमें किया. जॉब्स ने लिखा, ‘मैं भारत जाना चाहता हूं. मैं वहां आयोजित होने वाले कुंभ मेले में हिस्सा लेना चाहता हूं. अप्रैल से शुरू होने वाले इस आयोजन के लिए मैं मार्च में किसी समय जाऊंगा. हालांकि, मैं इसे लेकर निश्चित नहीं हूं. उन्होंने अपने पत्र के अंत में ‘शांति, स्टीव जॉब्स’ लिखा है.

 

इससे पहले अरबपति महिला कारोबारी लॉरेन पॉवेल जॉब्स ने विश्व के सबसे बड़े धार्मिक समागम में संगम में डुबकी लगाई. इसे लेकर पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के महंत रविंद्र पुरी ने कहा कि लॉरेन को यहां नया नाम मिला है ‘कमला’. वह बहुत सहज, विनम्र और अहंकार से मुक्त हैं और यहां की सनातनी संस्कृति से खासा प्रभावित हैं.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button